CG BREAKING : BJP के ट्वीट से उड़ी भाजपा विधायक के निधन की अफवाह, नाजुक बनी हुई है भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन की हालत, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर दी जानकारी…
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लिए दु:खद खबर है। वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजुक हैं




The condition of BJP MLA Vidyartan Bhasin remains critical
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लिए दु:खद खबर है। वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजुक हैं। वे 79 वर्ष के हैं। सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर ट्वीट किया हैं।
सोशल मीडिया पर वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर फेक निकली। अभी वह रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने जानकारी दी कि विधायक अभी जिंदा हैं। उनका उपचार जारी है वह फिलहाल वेंटीलेटर पर हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सोशल मीडिया में भसीन के निधन की चल रही सूचनाएं गलत हैं। उल्लेखनीय है कि आज दोपहर में ही कई नेताओं ने ट्वीट करके भसीन के निधन की जानकारी देते हुए शोक संवेदना व्यक्त कर दिया था। प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी भसीन के निधन का ट्वीट किया गया था। इसकी वजह से सोशल मीडिया में उनके निधन की खबर तेजी से फैल गई है।
दोपहर बाद विधायक भसीन का इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। इसके बाद प्रदेश भाजपा के साथ ही सभी नेताओं ने अपना-अपना ट्वीट हटा लिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस संबंध में एक ट्वीट किया है। बघेल ने लिखा है कि अभी पता चला है कि श्री विद्यारतन भसीन जी की हालत काफी नाजुक है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। ईश्वर उनको लंबी उम्र दे, ऐसी हम सब कामना करते हैं। एनपीजी न्यूज भी भसीन की लंबी उम्र की कामना करता है।