CG ब्रेकिंग : विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सीएम साय ने सोशल मीडिया में दी जानकारी,जानिए कैसी है पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत.....
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की हालही में मुंबई में सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के बाद वे बेहतर महसूस कर रहे है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमर की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनके स्लिप डिस्क की सफलता पूर्वक सर्जरी हुई है।




रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की हालही में मुंबई में सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के बाद वे बेहतर महसूस कर रहे है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमर की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनके स्लिप डिस्क की सफलता पूर्वक सर्जरी हुई है। वे अब खतरे से बाहर है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सर्जरी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है – विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।