CG- रेप का आरोपी CAF जवान गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म.... ट्रांसफर हुआ तो मुकर गया.... फिर जो हुआ.... CAF जवान ऐसे हुआ गिरफ्तार.....

CG- रेप का आरोपी CAF जवान गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म.... ट्रांसफर हुआ तो मुकर गया.... फिर जो हुआ.... CAF जवान ऐसे हुआ गिरफ्तार.....


डेस्क। कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी एक CAF के जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पकड़ा गया आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। फिर तबादला होने पर शादी से मुकर गया। युवती ने दो दिन पहले ही थाने में FIR दर्ज कराई थी। कांकेर पुलिस जवान को पकड़ कर साथ ले गई। पकड़ा गया आरोपी परमेश्वर साहू CAF का जवान है। पहले उसकी पोस्टिंग कांकेर में थी। तभी वहां ड्यूटी पर रहने के दौरान वह युवती से संपर्क में आया था। 

इसके बाद उसका तबादला बिलासपुर हो गया। यहां वह सकरी में पदस्थ था। युवती की एफआईआर के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए SP शलभ कुमार सिन्हा ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। केर निवासी युवती ने 3 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई थी कि बिलासपुर के तिफरा निवासी परमेश्वर साहू (23) ने उसे शादी का झांसा दिया और दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। फिर शादी करने से मना कर दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी परमेश्वर को बिलासपुर से मंगलवार को गिरफ्तार कर साथ ले आई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।