सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: कोरोना कर्फ्यू में धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश.... 2 विदेशी युवतियां समेत 8 अरेस्ट.... ओयो होटल में आधी रात छापेमारी.... बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले......




नई दिल्ली। चिनहट के विकल्पखण्ड में स्थित एक ओयो होटल में आधी रात 12 बजे छापेमारी की गई। लखनऊ में बीती रात पुलिस ने इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। साथ ही लखनऊ पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से 2 युवतियां विदेशी तो 2 लड़कियां पंजाब की हैं। साथ ही 4 युवक भी पकड़े गए है। इतना ही नहीं इस छापेमारी के दौरान चार लड़के वहां से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान चार युवक वहां से फरार हो गए। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही होटल के एक कर्मचारी ने बताया है कि पकड़े गए लड़कों में कुछ वहां पर अक्सर आया करते थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये चारों लडकियां पिछले कई दिनों से इस होटल के एक कमरे में रुकी हुई थी। वहीं यह भी पता किया जा है कि इन्हें क्या नशा भी उपलब्ध कराया जाता था। फिलहाल छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कोई नशा का पदार्थ नहीं मिला।
छापेमारी के बारे में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक होटल में कुछ विदेशी युवतियों के साथ कुछ लड़के भी है। जिसके बाद बताए गए पते पर उन्होंने आधी रात को छापा मारा। जहां पर इस कोरोना लॉकडाउन के बीच सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने आगे बताया कि छापेमारी में उन्होंने 2 विदेशी लड़कियों को पकड़ा है। जो उजबेकिस्तान की रहने वाली है। साथ ही दो लड़कियां पंजाब की रहने वाली को पकड़ा गया है। वहीं उनके साथ चार युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पकड़े गए सभी युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।