राजधानी में नाइट कर्फ्यू का ऐलान: ओमिक्रोन ने बढ़ाई टेंशन....CG के पड़ोसी राज्य में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक….कहीं नाइट कर्फ्यू.... कहीं लॉकडाउन.... 19 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन.... यहां जानें कहां क्या-क्या हुआ बंद....




.......
डेस्क : देश में कोरोना का कहर जारी है महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 31 नए केस मिले है। इसके साथ ही यहां नए वैरिएंट से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 141 हो गई है।CG के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में 8 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। ये सभी इंदौर के हैं। इनमें से 6 ठीक होकर घर जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में भी पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मिला है। इस तरह देश में ऐसे मरीजों का आंकड़ा 500 के पार हो गया है।
दिल्ली में रविवार को कोरोना के 290 केस रिपोर्ट किए गए हैं। अब यहां एक्टिव केस की संख्या 1,103 हो गई है। राज्य सरकार के ऑफिशियल कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में भी 0.5% की गंभीर बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने नेशनल कैपिटल में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू का नियम सोमवार रात से लागू होगा। रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
मुंबई में भी कोरोना के 922 नए मामले दर्ज किए गए। ये 7 महीनों में यह एक दिन में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही शनिवार को मिले केस के मुकाबले 21% ज्यादा हैं। 4 जून को मुंबई में एक दिन में 973 मामले सामने आए थे। अब यहां 4,295 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 2.64% हो गया है। इसके बावजूद मुंबई के बीच पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में 1,648 नए केस मिले हैं।
कर्नाटक में 28 दिसंबर से 10 दिनों तक के लिए नाइट कर्फ्यू; CM की मीटिंग के बाद हुआ फैसला
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बेंगलुरु में कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। रविवार को हुई इस बैठक में कई फैसले लिए गए। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने बताया कि राज्य में 28 दिसंबर से 10 दिनों तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
राज्य में धारा 144 भी लगा दी गई है। वहीं होटल, पब और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर क्षमता के 50% लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी गई है।
असम में रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, 31 दिसंबर की रात रहेगी छूट
देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब असम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। यहां रविवार रात से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। असम सरकार ने रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे राज्य में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। हालांकि 31 दिसंबर को कर्फ्यू से छूट मिलेगी, ताकि लोग नए साल का जश्न मना सकें।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका; हेल्थ मिनिस्टर ने कहा- 500 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन रिक्वायरमेंट होने पर सरकार लेगी फैसला
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने लॉकडाउन की आशंका जाहिर की है। टोपे ने कहा कि राज्य में 500 मीट्रिक टन से ज्यादा आक्सीजन की जरूरत होने की स्थिति में सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। अगले दो हफ्ते राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित फिलहाल महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक ओमिक्रॉन के 110 केस मिल चुके हैं।
महाराष्ट्र सरकार पहले ही राज्य में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक धारा 144 लगा चुकी है। इसके तहत किसी भी पब्लिक प्लेस पर 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।