Tania Singh: फेमस मॉडल ने किया सुसाइड... मुसीबत में फंसा मशहूर क्रिकेटर....

Model Tania Singh suicide Case, Abhishek Sharma IPL Cricketer

Tania Singh: फेमस मॉडल ने किया सुसाइड... मुसीबत में फंसा मशहूर क्रिकेटर....
Tania Singh: फेमस मॉडल ने किया सुसाइड... मुसीबत में फंसा मशहूर क्रिकेटर....

Model Tania Singh suicide Case

नयाभारत डेस्क। मशहूर मॉडल तानिया सिंह ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड केस में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाले स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा को पुलिस ने समन भेजा है। मॉडल ने आखिरी बार अभिषेक शर्मा को कॉल किया था। कथित तौर पर तानिया सिंह के संपर्क में क्रिकेटर अभिषेक सिंह थे। अभिषेक और तानिया के रिश्तों के बारे में पुलिस जानना चाहती है। सूरत की मॉडल तानिया सिंह ने 19 फरवरी को आत्महत्या की थी। 

28 साल की तानिया एक मशहूर मॉडल थीं। वह फैशन डिजाइनिंग का काम भी करती थीं। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा हुआ है कि वह डिस्क जॉकी, मेकअप आर्टिस्ट और मॉडल हैं। अभिषेक शर्मा के आईपीएल करियर को देखें तो उन्होंने अब तक 47 मैच खेलते हुए 137.83 की स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। आईपीएल के अलावा अभिषेक घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं।