CG- झूमाझटकी का VIDEO: BJYM का जबरदस्त बवाल.... आधे कार्यकर्ता पुलिस के सामने कर रहे थे नारेबाजी.... दूसरी टीम ने चकमा देकर जलाया CM का पुतला.... धक्का-मुक्की में गिर पड़े इंस्पेक्टर.... देखें पूरा VIDEO......




......
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय के दिमाग में गोबर भरा होने की बात कही थी। बात कहे जाने का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध किया। जय स्तंभ चौक पर पुलिस को चकमा देकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया। पुलिस के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा की झूमाझटकी में इंस्पेक्टर दुर्गेश रावटे गिरे पड़े। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त बवाल किया। CM का पुतला फूंकने के ऐलान के साथ सभी भाजयुमो कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक पर पहुंचे। दूसरी तरफ मौदहापारा, आजाद चौक, गोलबाजार जैसे थानों के इंस्पेक्टर और सिटी SP तारकेश्वर पटेल भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद थे।
पुलिस यहां मुख्यमंत्री का पुतला जलने से रोकने आई थी। पुलिस को कंफ्यूज करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता जयस्तंभ चौक की परिक्रमा करते हुए नारेबाजी करने लगे। पीछे - पीछे पुलिस के अफसर भी चलते रहे। इतने में मौका पाकर सड़क की दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं की एक अन्य टीम ने छुपाकर रखा मुख्यमंत्री का पुतला निकाला और अचानक आग लगा दी। भागकर पुलिसकर्मी पुतला छीनने लपके, तब तक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जला चुके थे। कुछ कॉन्स्टेबल अपने साथ पानी की बोतल लेकर दौड़े और पुतले पर डाल दिया यह देखकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हाथ से पानी की बोतल छीनी और उसे हवा में उछाल दी।
पुतला जलाकर सड़क पर दौड़-भाग मचा रहे कार्यकर्ताओं को संभालने आई पुलिस के साथ कुछ भाजयुमो नेता भिड़ गए। इंस्पेक्टर दुर्गेश रावटे को धक्का लगा और वो सड़क पर सामने से आ रही कार के करीब गिर पड़े। ये देखकर पुलिस के बाकी अफसर नाराज हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस अफसरों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। इस घटना पर अधिकारियों ने भाजयुमो पदाधिकारियों को फटकार भी लगाई। मंगलवार को सरकार की गोधन न्याय योजना पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश में गोबर घोटाले का आरोप लगाया। जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दिया कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा हुआ है। इस पर अब भाजपा भड़की हुई है।
देखें वीडियो