BJP प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार: फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप... सेक्स रैकेट में अबतक 73 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी... शराब की 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम किए गए थे बरामद.....

BJP state vice president arrested, Alleged sex racket in farmhouse डेस्क। फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन।मराक को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। छापे में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उग्रवादी से नेता बने मराक ने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री कॉनराड सांग्मा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहे हैं व उन्हें जान का खतरा है।

BJP प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार: फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप... सेक्स रैकेट में अबतक 73 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी... शराब की 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम किए गए थे बरामद.....
BJP प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार: फार्महाउस में वेश्यालय चलाने का आरोप... सेक्स रैकेट में अबतक 73 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी... शराब की 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम किए गए थे बरामद.....

BJP state vice president arrested, Alleged sex racket in farmhouse

 

डेस्क। फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप में मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। छापे में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उग्रवादी से नेता बने मराक ने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री कॉनराड सांग्मा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहे हैं व उन्हें जान का खतरा है।

 

बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मारक पर आरोप है कि वह मेघायल में अपने फार्म हाउस पर सेक्स रैकेट चला रहे थे। इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह नाबालिग बच्चों को बचाया गया था। वहीं 73 लोगों की गिरफ्तारी अबतक हो चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि छापेमारी के दौरान शराब की करीब 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम बरामद किए गए। छापेमारी में 27 वाहन, 8 दोपहिया वाहन और क्रॉसबो और तीर भी जब्त किए गए थे।

फार्म हाउस में कुल 30 छोटे कमरे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा था कि यह वही जगह है, जहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था और इस संबंध में फरवरी में मामला दर्ज किया गया था। SP विवेकानंद सिंह ने कहा कि यह पता चला है कि एक सप्ताह में कई बार नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया था और आईपीसी की धारा 366 ए (नाबालिग लड़की की खरीद), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

SP विवेकानंद सिंह ने तब बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर आतंकवादी से नेता बने मरक के स्वामित्व वाले फार्महाउस रिंपू बागान (Rimpu Bagan) पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान हमने छह नाबालिगों को बचाया गया, जिनमें चार लड़के और दो लड़कियां शामिल थीं। आरोप है कि ये बच्चे वेश्यावृत्ति के लिए मेघालय बीजेपी के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक और उनके सहयोगियों द्वारा रिंपू बागान में गंदे केबिन जैसे गंदे कमरों में बंद मिले थे।