BJP Candidate List 2024 : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पाँचवी सूची, कंगना रनौत भी उतरी चुनावी मैदान में, देखें किसे कहां से मिला टिकट.....
कंगना रनौत भी उतरी चुनावी मैदान में, देखें किसे कहां से मिला टिकट.....




BJP released its fifth list of candidates
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है जिनमें अरुण गोविल, नवीन जिंदल और कंगना रनौत शामिल हैं।
रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ ही लोकसभा चुनाव में भगवान राम की इंट्री हो गई है।
कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल होने के महज घंटेभर बाद ही कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल के नाम का एलान हो गया, जबकि लिस्ट में कंगना रनौत के नाम ने भी सभी को चौंका दिया। कंगना रनौत को भाजपा ने मंडी से प्रत्याशी बनाया है।