IMD Alert : 8 राज्यों में अगले 84 घंटे तक भारी बारिश,बिजली गिरने-आंधी की चेतावनी,इन राज्यों में बढ़ेगा कोहरा,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
8 राज्यों में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी।




Weather Update : देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली के आसमान में धुंध बढ़ रही है जबकि लखनऊ में बादल छाए हुए हैं। कई राज्यों में बदल जाने के साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित रॉयल सीमा क्षेत्र में आज मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। पूर्वोत्तर मानसून की वजह से इन क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना बढ़ गई है। दक्षिण भारत के हिस्से में बारिश की गतिविधि के साथ ही उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ राज्यों में तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा ठंड बढ़ने की भी पूर्वानुमान जाते गए हैं।
कड़ाके की ठंड का अनुमान
उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश सहित लेह लद्दाख के बलिस्तान मुजफ्फरपुर बाद में नवंबर की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया गया है। पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी सहित निचले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ही सिहरन और ठिठुरन बढ़ गई है।
सुबह और शाम कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। हल्की दिन में मौसम साफ देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिन तक चटक धूप खेलने के आसार जताए गए हैं। तापमान में मामूली वृद्धि भी रिकॉर्ड की जा सकती है। चोटियों पर बर्फ-हल्की हवा के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है लेकिन अगले 2 से 3 दिन में हरियाणा हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही पिथौरागढ़ बागेश्वर रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
असम मेघालय मणिपुर नगालैंड मिजोरम में हल्की बारिश सहित तेज आंधी और तूफान की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन भर कड़ी धूप खेलने के साथ ही सुबह और शाम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। धुंध बढ़ेगी। कोहरे की तीव्रता बढ़ने के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है। तमिलनाडु सहित कर्नाटक के आंतरिक भाग केरल में भारी बारिश के साथ ही आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ही अन्य मौसमी गतिविधि में बदलाव होंगे। दीपावली पर कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जतारा जा रहा है।