Bank Holidays: दीवाली, छठ पूजा जैसी बड़ी छुट्टियां….नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक..….इस महीने छुट्टियों की भरमार....फटाफट निपटाएं जरूरी काम.... जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक.... देखें छुट्टियों की लिस्ट.....




नई दिल्ली 1 नवंबर 2021।भारत में अक्टूबर-नवंबर को बड़ी छुट्टियों का महीना कहें तो कुछ ज्यादा गलत नहीं होगा. इन महीनों में दशहरा, दीवाली, काली पूजा, छठ पूजा, गुरुपरब जैसे बड़े त्योहार पड़ते हैं, जो देश के अधिकतर राज्यों में धूमधाम से मनाए जाते हैं. ऐसे में इन महीनों में बैंकों का काम ज्यादा प्रभावित रहता है.
नवंबर में भी कई छुट्टियां पड़ रही हैं, ऐसे में इस महीने भी बैंक काफी दिनों के लिए बंद रहेंगे. वहीं, साप्ताहिक अवकाश जो होता है, वो होगा ही. बता दें कि केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों के लिए छुट्टी की लिस्ट जारी करता है. इस महीने की छुट्टियों पर नजर डालें तो बैंक इस महीने कुल 17 दिन बंद रहेंगे. इसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं.
Bank holidays in November 2021
1 नवंबर 2021: राज्योत्सव
3 नवंबर 2021: नरक चतुर्दशी, छोटी दीवाली (देशभर के अधिकतर राज्यों में मनाया जाता है)
4 नवंबर 2021: दीवाली (अमावस्या, लक्ष्मी पूजा/काली पूजा) (इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे)
5 नवंबर 2021: दीवाली(बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत का नया साल/गोवर्धन पूजा
6 नवंबर 2021: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपवली/निंगोल चकूबा
7 नवंबर 2021: रविवार
10 नवंबर 2021: छठ पूजा/सूर्य पश्ति डाला छठ
11 नवंबर 2021: छठ पूजा
12 नवंबर 2021: वांगला त्योहार
13 नवंबर 2021: दूसरा शनिवार
14 नवंबर 2021: रविवार
19 नवंबर 2021: गुरु नानत जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
21 नवंबर 2021: रविवार
22 नवंबर 2021: कनकदशा जयंती
23 नवंबर 2021: सेंग कुत्सनेम
27 नवंबर 2021: चौथा शनिवार
28 नवंबर 2021: रविवार
ऐसे में इन दिनों की छुट्टियां और अपने राज्य के त्योहार के हिसाब से देखकर आप समय रहते अपना बैंक का काम करा सकते हैं.