CM भूपेश का बड़ा फ़ैसला: सभी जिलों में हमेशा मिलेगा गरम पौष्टिक भोजन.... सुपोषण अभियान की सफलता हेतु बड़ा कदम.... कोरोना के कारण बंद आंगनबाड़ी केंद्रों में भी समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश.... पढ़िए महत्वपूर्ण निर्णय......

CM भूपेश का बड़ा फ़ैसला: सभी जिलों में हमेशा मिलेगा गरम पौष्टिक भोजन.... सुपोषण अभियान की सफलता हेतु बड़ा कदम.... कोरोना के कारण बंद आंगनबाड़ी केंद्रों में भी समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश.... पढ़िए महत्वपूर्ण निर्णय......

...

रायपुर 6 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फ़ैसला लिया है। प्रत्येक ज़िले में गरम पौष्टिक भोजन अनवरत प्रदान किया जाएगा। कोविड के कारण बंद आंगनबाड़ी केंद्रों में भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। सुपोषण अभियान की सफलता हेतु बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए है की प्रदेश में राशन कार्ड बनाने का अभियान चलाया जाएगा। एपीएल नागरिकों का भी राशन कार्ड बनेगा। समय सीमा में कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बैठक में बड़ा फ़ैसला लिया गया है। जल संसाधन विभाग में 400 सब इंजीनियर्स की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए है की ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में निर्देश दिए है की कोविड की तीसरी लहर से डरने की नहीं, सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। मुख्यमंत्री ने जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए है की कोविड की तीसरी लहर हेतु भारत सरकार से प्रोटोकॉल जारी किए जाने का अनुरोध करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए है की कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा लें। सेंटरों की संख्या बढाएं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री कर रहे हैं। मुख्य सचिव समेत समस्त प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री अधिकारियों से कार्यों का लेखा-जोखा लिए। जनता से जुड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा हुई।  तीन साल में 15 लाख से पंजीकृत किसानों की संख्या 24 लाख हुई। पंजीकृत रकबा 24 लाख हे. से बढ़कर 30 लाख हे. हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए है की Crop Diversification हेतु हर ब्लाक में कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए है की फसल विविधिकरण हेतु प्रत्येक विकासखंड में कार्यशाला का आयोजन जागरूक कर करें।