VIDEO CG ब्रेकिंग: सिंहदेव का बड़ा बयान…..छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 70 विधायक, कई और भी बढ़ सकते हैं , कांग्रेस में शामिल होंगे JCCJ विधायक ? जोगी कांग्रेस के विलय की तरफ उनका इशारा तो नहीं…..वही ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर कही ये बात……पढ़े पूरी खबर , देखे विडियो……..

VIDEO CG ब्रेकिंग: सिंहदेव का बड़ा बयान…..छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 70 विधायक, कई और भी बढ़ सकते हैं , कांग्रेस में शामिल होंगे JCCJ विधायक ? जोगी कांग्रेस के विलय की तरफ उनका इशारा तो नहीं…..वही ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर कही ये बात……पढ़े पूरी खबर , देखे विडियो……..


 

डेस्क : छत्तीसगढ़ में चल रहे सियासी घमासान के बीच मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला पहुंचे सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अभी 70 विधायक हैं, कई और भी बढ़ सकते हैं।

 

 

 

 

वहीं ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि इस पर सारी बातें हो गई हैं। मंत्री सिंहदेव ने शनिवार को मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के घर उनके बड़े बेटे इंजीनियर प्रवीण ध्रुव के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे।

 

 

 

मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस विधायकों की संख्या दो और बढ़कर 70 से 72 हो सकती है। मीडिया के साथ हुये सवाल जवाब में मंत्री टीएस ने कहा स्पष्ट किया इस पर चर्चा हो रही है। हालांकि, उन्होंने खुल कर कुछ नहीं बताया कि दो विधायक कैसे बढ़ेंगे। ढ़ाई-ढ़ाई साल के मसले पर बोले, इसमें बहुत बात हो चुकी है। मैने रायपुर में भी पहले कहा था, कि मुझे सुभचिंतकों ने ये सलाह दी है कि, इस पर और ज्यादा बातचीत नहीं करनी है।

 


 

 

बहरहाल, सिंहदेव के दो विधायकों के बढने के बयान को जोगी कांग्रेस के कांग्रेस में विलय से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है रेणु जोगी और धर्मजीत सिंह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। 26 अगस्त को जिस दिन राहुल गांधी के यहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को बुलाया गया था, उस दिन रेणु जोगी की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी।

 

 

 

 

इस दौरान उनके साथ बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय भी मौजूद रहे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में सभी नेता अपना अपना काम कर रहे हैं, सब अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ अड़ा हुआ है कि डोल रहा है के सवाल पर कहा कि इस पर अब कोई चर्चा बाकी नहीं रह गई है। इसके अलावा राहुल गांधी के दौरे को लेकर मंत्री ने कहा कि कल ही पुनिया जी का फोन आया था उनसे राहुल जी के दौरे को लेकर चर्चा हुई है। अभी दौरा कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

 

 

 

 

कांग्रेस में विधायकों की संख्या बढ़ने का बयान देकर प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण के संकेत दिए हैं। उनके इस बयान का आशय यह निकाला जा रहा है कि जोगी कांग्रेस यानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पास इस समय 4 विधायक हैं। रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह, देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा ,इन चारों में से प्रमोद शर्मा और देवव्रत पहले ही कांग्रेस में वापसी की घोषणा कर चुके हैं।

 

 

 

 

देखे विडियो