Bhanupratappur By-poll Result : जीत की ओर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी...इतने मतों से बनाई बढ़त,कोर्राम ने नेताम को छोड़ा पीछे...
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए शुरू हुए मतदान के लगातार तीन चरणों में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने बाजी मार ली है। Bhanupratappur By-poll Result: Congress candidate Savitri Mandavi on the way to victory




Bhanupratappur By-poll Result: Congress candidate Savitri Mandavi on the way to victory
कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए शुरू हुए मतदान के लगातार पाँच चरणों में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने बाजी मार ली है।पाँचवें राउंड की गिनते के बाद बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी से 1 हजार वोट से पीछे चल रहे है. 13 हजार 324 वोट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आगे चल रही है.
सावित्री ने पहले चरण में 1907 वोटों की बढ़त ले ली है। 1196 वोट लेकर सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम दूसरे और 1490 वोटों के साथ ब्रह्मानंद नेताम तीसरे स्थान पर हैं। फिलहाल दुर्गकोंदल ब्लॉक की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड में कोर्राम ने ब्रह्मानंद को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोर्राम को दूसरे राउंड में 2143 वोट मिले हैं, जबकि ब्रह्मानंद को 1488 वोट मिले हैं। हालांकि सावित्री मंडावी के वोट कम हुए हैं। दूसरे राउंड में सावित्री को 2415 वोट ही मिले हैं। तीसरे राउंड में सावित्री को 3780, ब्रह्मानंद को 1381 और कोर्राम को 1657 वोट मिले हैं। चौथे चरण के वोट मिलाकर सावित्री 6683 वोटों से आगे हो चुकी हैं।