CG- डॉक्टर गिरफ्तार : डॉक्टर के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, हेल्थ चेकअप के लिए आया था स्कूल, छात्राओं से की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार.....

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के आत्मानंद हाईस्कूल में हेल्थ चेकअप के दौरान छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाक्सो एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के तहत डाक्टर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

CG- डॉक्टर गिरफ्तार : डॉक्टर के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, हेल्थ चेकअप के लिए आया था स्कूल, छात्राओं से की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार.....
CG- डॉक्टर गिरफ्तार : डॉक्टर के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, हेल्थ चेकअप के लिए आया था स्कूल, छात्राओं से की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार.....

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के आत्मानंद हाईस्कूल में हेल्थ चेकअप के दौरान छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाक्सो एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के तहत डाक्टर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जिसके बाद आज डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि डाक्टर पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राचार्य की तरफ से एक पत्र भी सीएमएचओ को भेजा गया था। आरोप है कि चेकअप के नाम पर डाक्टर ने छात्राओं के साथ अश्लीलता की है।

स्कूल के प्राचार्य राज कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल में नियमित होने वाला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम जांच करने आई थी। इस टीम में शामिल डॉ. कुलदीप आनंद छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे, तभी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देखा कि डॉक्टर द्वारा छात्राओं की जांच का तरीका ठीक नहीं है और आपत्तिजनक है। इस अशिष्ट तरीके पर शिक्षकों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन डॉक्टर ने शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया। 

प्राचार्य ने बताया, डॉक्टर की हरकत देखकर शिक्षकों ने जांच शिविर ही बंद करवा दिया और उसे पूरे मामले से अवगत कराया। फिर पूरे मामले की लिखित शिकायत स्वास्थ्य विभाग और डीईओ से की गई। जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाली पुलिस ने डॉ. कुलदीप आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर डॉक्टर की गिरफ्तारी की गई।