CG- भाजपा विधायक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कैसी है उनकी वर्तमान स्थिति....

जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के सीतापुर से विधायक रामकुमार टोप्पो कांवड़ यात्रा पर निकले हुए हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। कांवड़ यात्रा में पैदल ही सीतापुर विधायक निकले थे।

CG- भाजपा विधायक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कैसी है उनकी वर्तमान स्थिति....
CG- भाजपा विधायक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कैसी है उनकी वर्तमान स्थिति....

सूरजपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के सीतापुर से विधायक रामकुमार टोप्पो कांवड़ यात्रा पर निकले हुए हैं। लेकिन कांवड़ यात्रा के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। कांवड़ यात्रा में पैदल ही सीतापुर विधायक निकले थे।

उन्हें प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कांवड़ यात्रा में शामिल होकर वाड्रफनगर से प्रतापपुर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी। डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक विधायक सहित सौ से भी अधिक कांवरियों का दल विधानसभा क्षेत्र से वाराणसी पहुंचे थे। वहां से जल लेकर चोरकी पानी में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले थे। लेकिन इसी बीच विधायक की तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।