भाजपा मंडल भैयाथान की कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न .. कार्यकर्ताओ को किया गया चार्ज ...जनता के बीच जाने कार्यकर्ताओ को दिया गया निर्देश..
संदीप दुबे✍️✍️✍️




नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान - भारतीय जनता पार्टी मंडल भैयाथान की कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया । कार्यसमिति बैठक में भूतपूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल मंडल प्रभारी बलराम सोनी एवं मंडल सह प्रभारी दीपक गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने किया । पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा हमें प्रत्येक बूथ को कैसे मजबूत करना है हमें खुद पर विचार करना चाहिए ,साथ ही हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक जाकर हमारी केंद्र की सरकार की योजनाओं को बतानी है ,और रमन सरकार की योजनाओं से वर्तमान सरकार की तुलना करना है, साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा । सभी शक्ति केंद्रों में विस्तारक को 10 10 दिन प्रवास कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने निर्देश दिए ।
मंडल प्रभारी बलराम सोनी ने मंडल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए कहा कि सीधे जनता से संपर्क कर प्रदेश सरकार की बिफलताओ को बताए जिससे जनता को भाजपा के 15 साल के सरकार का काम याद आये जिससे जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाये ।
वही बैठक में मंडल सहप्रभारी दीपक गुप्ता ने भी कामकाज के तरीके में बदलाव की बात करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगो को जागरूक करने की बात करते हुए युवा मोर्चा को नए युवाओं को जोड़ने और सभी बूथों में अपनी बूथ मजबूत करने के निर्देश दिए ।
कार्यसमिति बैठक में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता राजू प्रताप सिंह , किसान मोर्चा जिला मंत्री प्रकास दुबे , पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री सीताराम कुशवाहा, मंडल महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, सुनील साहू ,मंडल उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा , अशोक यादव,नागेश्वर तिवारी,राम बाई देवांगन ,गणपत पाटील ,राम कुमार गुप्ता , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ,विनोद पैकरा, आशीष गुप्ता ,कुमलेश दुबे ,रामअवतार देवांगन ,संदीप दुबे ,विराट प्रताप सिंह ,सौरव साहू ,रामस्वरूप सिंह ,मेहीलाल साहू,मनीष राजवाड़े,ध्रुव सारथी ,रामअवतार सारथी ,लक्ष्मी केवट ,ओमप्रकाश सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल थे।