Raw Onion Benefits and Side Effects: जाने रोजाना कच्ची प्याज खाने के फायदे और नुकसान...
Raw Onion Benefits and Side Effects: Know the advantages and disadvantages of eating raw onion daily... Raw Onion Benefits and Side Effects: जाने रोजाना कच्ची प्याज खाने के फायदे और नुकसान...




Raw Onion Benefits and Side Effects :
लगभग हर भारतीय रसोई में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। हांलाकि कई लोग प्याज से परहेज करते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो यह बेहद फायदेमंद है। इससे कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।
लगभग हर भारतीय रसोई में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। हांलाकि कई लोग प्याज से परहेज करते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो यह बेहद फायदेमंद है। प्याज डाल देने से किसी भी चीज का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसके अलावा सलाद के रूप में भी प्याज को खाया जाता है। दाल चावल हों या छोले भटूरे, नींबू डालकर कच्ची प्याज खाना आमतौर पर लोगों को पसंद होता है। यदि आप ऐसा ही करते हैं तो बता दें, कच्ची प्याज खाने के कई फायदे होते हैं। (Raw Onion Benefits)
सेहत के लिए फायदेमंद कच्ची प्याज
कच्ची प्याज सिर्फ लू से ही नहीं, बल्कि यह कई बीमारियों से भी आपको बचा सकती है। कच्ची प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। दरअसल, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण शरीर में खून का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। आप दोपहर के खाने में कच्चे प्याज को सलाद की प्लेट में शामिल कर सकते हैं। (Raw Onion Benefits)
आइए जान लें इसके फायदे -
रोग प्रतिरोधक क्षमता - प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करती है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटमिन-सी जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को निरोग बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। (Raw Onion Benefits)
कैंसर से बचाव - प्याज में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। ये शरीर में कैंसर सेल्स को न सिर्फ बढ़ने से रोकते हैं बल्कि उसे खत्म भी करते हैं। कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि प्याज खाने वालों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है।
हाई ब्लड प्रेशर - अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। प्याज का सेवन हृदय से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। (Raw Onion Benefits)
पाचन - पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
कई तरह के संक्रमणों से राहत - प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं।
आयरन की कमी होने पर - प्याज को आयरन, फोलेट और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। यही कारण है कि प्याज खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। (Raw Onion Benefits)