गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही... आमागुडा चैक पर अवैध रूप से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी... आरोपी से 11.200 किलोग्राम अवैध गांजा एवं मोटर सायकल बरामद...

गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही... आमागुडा चैक पर अवैध रूप से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी... आरोपी से 11.200 किलोग्राम अवैध गांजा एवं मोटर सायकल बरामद...
गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही... आमागुडा चैक पर अवैध रूप से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी... आरोपी से 11.200 किलोग्राम अवैध गांजा एवं मोटर सायकल बरामद...

गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही      

आमागुडा चैक पर अवैध रूप से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी

मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का

आरोपी से 11.200 किलोग्राम अवैध गांजा एवं मोटर सायकल बरामद

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 56,000/-रूपये

नाम आरोपी :- बेनुधर कोरा पिता स्व0 सदाशिव कोरा उम्र 48 साल निवासी लालबाग आमागुड़ा जगदलपुर जिला-बस्तर (छ0ग0)

 

जगदलपुर : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूð लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

 

ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल पर आमागुड़ा चैक में एक सफेद रंग के थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक के तलाश कर रहा है कि सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक  निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा आमागुडा चैक में पहुंचकर, घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम बेनुधर कोरा निवासी जगदलपुर का होना बताया। जिनके पास में रखे थैला की तलाशी लेने पर 03 पैकेट में 11.200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया।

आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से गांजा जप्त किया गया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20 (B)(ii)(B ) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 11.200 किलोग्राम गांजा, मोटर सायकल एवं नगदी रकम 8400 रूपये को बरामद कर, जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर, सुरेश जांगड़े 

सहा.उप निरी. - कार्तिक सिन्हा

प्र.आर. - अनिल कन्नौजे, उमेश चंदेल 

आरक्षक - युवराज सिंह ठाकुर,रवि सरदार, नकुल नुरेटी, विनोद खेस।