Assembly Elections 2023 : कांग्रेस कार्यसमिति और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, नामों पर मंथन के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की पहली सूची....

दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आज कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Assembly Elections 2023 : कांग्रेस कार्यसमिति और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, नामों पर मंथन के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की पहली सूची....
Assembly Elections 2023 : कांग्रेस कार्यसमिति और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, नामों पर मंथन के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की पहली सूची....

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आज कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही इस बैठक में महिला आरक्षण पर बना नया कानून पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, जाति जनगणना, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और कुछ अन्य राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा संभव है। 

कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। राज्य आलाकमान से आई सूची पर मंथन के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। संभवत: 14 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है।