जीत और हार खेल के अंग, महत्वपूर्ण है खेल को खेल भावना से खेलना - रेखचंद जैन

जीत और हार खेल के अंग, महत्वपूर्ण है खेल को खेल भावना से खेलना - रेखचंद जैन
जीत और हार खेल के अंग, महत्वपूर्ण है खेल को खेल भावना से खेलना - रेखचंद जैन

जीत और हार खेल के अंग, महत्वपूर्ण है खेल को खेल भावना से खेलना - रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन  23 वें राज्य स्तरीय क्रिडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए

विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

जगदलपुर : जगदलपुर में आयोजित हुआ  23 वां राज्य स्तरीय क्रिडा प्रतियोगिता जिसमें एथलेटिक्स,रग्बी एवं जूड़ो प्रतियोगिता में कुल 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस हेतु खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्व स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण किया गया है इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, हाता ग्राउंड, धरमपुरा क्रीडा परिसर, सिटी ग्राउंड जैसे अत्याधुनिक खेल मैदान बनाए गए हैं उन्होंने कहा की स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं बच्चों को हार जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलना चाहिए खेलों में कोई एक जीतेगा तो कोई एक हारेगा पर महत्वपूर्ण यह है की हमने खेलों को खेल भावना से खेला आप सभी खिलाड़ी विभिन्न संभागों से खेलने आए हैं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तिसगढ का नाम रौशन करें।

कार्यक्रम को महापौर सफीरा साहू,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन , महापौर  सफीरा साहू,इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य,ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ,वरिष्ठ पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यशवर्धन राव,राजेश राय पार्षद सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा वरिष्ठ नेता हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजय सिंह जिला शिक्षा अधिकारी  भारती प्रधान, सहायक संचालक विजेन्द्र डोंगरे,डी पी ओ देवाशीष चौधरी, गणेश तिवारी,बी आर सी गरुड़ मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, शालिनी तिवारी, संदीप तिवारी,सरला रथ, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।