CG- टैक्स पेमेंट के लिए घर बुलाकर कर्मचारी को मारा थप्पड़.... सम्पत्ति कर वसूलने गए एआरआई से मारपीट..... निगम अमला विरोध में उतरा.... निगम कर्मचारी भड़के.... गिरफ्तारी की मांग......

ARI who went to collect property tax was assaulted Corporation employees furious demanded arrest

CG- टैक्स पेमेंट के लिए घर बुलाकर कर्मचारी को मारा थप्पड़.... सम्पत्ति कर वसूलने गए एआरआई से मारपीट..... निगम अमला विरोध में उतरा.... निगम कर्मचारी भड़के.... गिरफ्तारी की मांग......

...

रायपुर। सम्पत्ति कर वसूलने गए ए आर आई से मारपीट की गई। निगम कर्मचारी भड़के हुए हैं। गिरफ्तारी की मांग की है। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 6 के ए आर आई रमेश यदु से एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। इससे भड़के कर्मचारियों ने टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर काम बंद कर देने की चेतावनी भी दी है। 

निगम कर्मचारी संघ के अजय वर्मा और वल्लभ शर्मा ने बताया कि ए आर आई रमेश यदु टिकरापारा में चेतन साहू के टिकरापारा स्थित घर में सम्पति कर वसूली के सम्बंध में गए थे। तभी अचानक चेतन साहू ने गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जोन आयुक्त नेतराम चंद्राकर के निर्देश पर उन्होंने साथी कर्मचारियों के साथ जाकर टिकरापारा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखाकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।