BIG NEWS: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने नियुक्त किया OBC विभाग का अध्यक्ष.... AICC से आदेश जारी.... इन्हें मिली नई जिम्मेदारी..... ताम्रध्वज साहू को लेकर आदेश में लिखी ये बात.... देखिए.....
ALL INDIA CONGRESS COMMITTEE Chairman OBC Department AICC with immediate effect




...
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। कांग्रेस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को अपने ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यादव को तत्काल प्रभाव से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया।
जारी आदेश में कहा गया है की कांग्रेस अध्यक्ष ने कैप्टन अजय सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से ओबीसी विभाग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के योगदान की सराहना करती है।
इससे पहले तक ताम्रध्वज साहू ने ए.आई.सी.सी. के राष्ट्रीय ओ.बी.सी. विभाग के चेयरमेन पद से इस्तीफा दे दिया है। ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमेन पद से ताम्रध्वज साहू ने अपना इस्तिफा दे दिया है। ताम्रध्वज साहू ने ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सम्बोधित करते हुए, अपना इस्तिफा ए.आई.सी.सी. के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को सौंप दिया है।