अनोखा VIDEO: जादुई चटाई पर उड़ता नजर आया 'अलादीन'.... VIDEO देख दंग रह गए लोग.... वायरल हुआ ये VIDEO.... देखिए आप भी.....

अनोखा VIDEO: जादुई चटाई पर उड़ता नजर आया 'अलादीन'.... VIDEO देख दंग रह गए लोग.... वायरल हुआ ये VIDEO.... देखिए आप भी.....

...

डेस्क। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे अलादीन की यादों को फिर से ताजा कर दिया है। वायरल वीडियो में अलादीन के रूप में एक शख्स दुबई की सड़कों पर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। शख्स का नाम RhyzOrDie है, जो पेशे से एक YouTuber है। उसने अलादीन की जादुई दुनिया के एक हिस्से को वास्तविकता में बदल दिया। RhyzOrDie अपनी 'जादुई कालीन' पर सवार होकर दुबई की सड़कों पर उड़ते नजर आए। वो पानी के ऊपर भी उड़ते दिखे। 

YouTuber रेबियन नाइट्स थीम के कंटेंट क्रिएट करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मैजिक कार्पेट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड है। जिसमें उन्होंने अलादीन के कपड़े पहन रखे हैं। उन्हें ज़मीन से थोड़ा ऊपर उड़ते हुए देख लोग हैरान रह गए। कमाल की बात ये है कि वे पानी पर भी अपनी जादुई चटाई के सहारे उड़ते हुए दिख रहे हैं। RhyzOrDie ने एक इलेक्ट्रॉनिक लॉन्गबोर्ड का इस्तेमाल किया था, जिस पर उन्होंने कालीन बिछाई और हवा में उड़ने का सीन क्रिएट किया। 

इस वीडियो पर यूजर्स ने आश्चर्यजनक प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया। बचपन में आपने अलादीन और उसके जादुई चिराग की कहानियां जरूर पढ़ी या सुनी होंगी। अलादीन अपनी जादुई चटाई की मदद से फटाफट कहीं भी पहुंच जाता था। उसके पास एक जिन्न भी होता था। हालांकि, ये सब एक काल्पनिक कहानी का हिस्सा था।

देखें वीडियो