सनसनीखेज खुलासा: महिला के प्राइवेट पार्ट में लगा दी थी आग.... काम के बहाने अपार्टमेंट में ले गया किशोर.... महिला का बलात्कार.... रेप के बाद हत्या कर कूड़े में फेंकी लाश.....




.....
डेस्क। नाबालिग लड़के ने महिला की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी। राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक महिला से बलात्कार और हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी एक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव नाले के पास कूड़े में पड़ा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस ने हत्या के आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया था। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पकड़े जाने के डर से उसने उसका गला घोंट दिया और सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी।
पुलिस ने कहा कि मृतक महिला एक नौकरानी थी। वह आरोपी किशोर को जानती थी क्योंकि दोनों आस-पास के इलाके में ही रहते थे। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि दोंने के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। किशोर महिला को किसी काम के बहाने अपार्टमेंट में ले गया और यहां रेप के बाद हत्या कर दी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसके शव को उसने सीएनजी पंप के पास नहर में फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम ने इस मामले में जांच शुरू की। पहचान के लिए लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाले गए। पुलिस ने पीड़िता की फोटो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी, जिसके बाद फोटो पीड़िता के परिवार तक पहुंची और उन्हें इसकी जानकारी हुई। जांच के दौरान करीब 2700 लोगों से पूछताछ की गई है।