एक्ट्रेस की हालत नाजुक: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस की कार का हुआ एक्सीडेंट.... दोस्त ने मौके पर तोड़ा दम.... भीषण कार एक्सीडेंट में अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल.... हाथ और पैर में हुआ फ्रैक्चर.....

एक्ट्रेस की हालत नाजुक: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस की कार का हुआ एक्सीडेंट.... दोस्त ने मौके पर तोड़ा दम.... भीषण कार एक्सीडेंट में अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल.... हाथ और पैर में हुआ फ्रैक्चर.....

 
डेस्क। तमिल फिल्मों की अभिनेत्री यशिका आनंद का देर रात एक्सीडेंट हो गया है। उनकी परिस्थिति गंभीर है। उनकी एक दोस्त वल्ली चेट्टी भावनी की जगह पर मौत हो गई है। यशिका आनंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यशिका आनंद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनका महाबलीपुरम के पास ईस्ट कोस्ट रोड पर शनिवार रात एक्सीडेंट हो गया है। यशिका कार से यात्रा कर रही थी जो कि आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। इसके चलते उसका एक्सीडेंट हो गया हैl पुलिस अधिकारियों को लगता है कि यह ड्रिंक और ड्राइव का मामला है।

 

 

कौन हैं यशिका आनंद?

 

 

यशिका तमिलनाडु की जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं की हैं। इनमें ‘कवलई वेंदम’, ‘नोटा’ और ‘ध्रुवांगल पथीनारू’ मुख्य हैं। यशिका ने ‘बिग बॉस’ तमिल सीजन 2 में हिस्सा लिया था। इसे कमल हासन ने होस्ट किया था। यशिका को होश आ गया है और उनके हाथ, पैर और हिप में फ्रैक्चर हो गया है। 

 

 

अस्पताल में भर्ती

 

 

देर रात एक बजे ईस्ट कोस्ट रोड (महाबलीपुरम) पर यशिका की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह अपने दोस्त वल्लिचेटी भवानी के साथ यात्रा कर रही थीं, जिसने तुरंत दम तोड़ दिया। यशिका की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को कार से बाहर निकाला गया जिसमें यशिका भी थीं। तीनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार

 

 

यशिका के अलावा कार में उनके दो और दोस्त थे। आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी। पुलिस ने भवानी के शव को चेंगलपेट अस्पताल में ऑटोप्सी के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने का मामला है। हालांकि अभी डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक एक ओवरस्पीड एसयूवी ईसीआर रोड पर जा रही थी। कार ने सेंटर मीडियन को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी।