शहर में सटोरिया पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही... आनलाईन जुआ पर... कोतवाली पुलिस की कार्यवाही... आरोपी के कब्जे से 10,040/- रूपये नगद बरामद... 01 मोबाईल फोन व 01 आईपेड जप्त...

शहर में सटोरिया पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही 

आनलाईन जुआ पर 

कोतवाली पुलिस की कार्यवाही 

आरोपी के कब्जे से 10,040/- रूपये नगद बरामद   

01 मोबाईल फोन व 01 आईपेड जप्त।

छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 के तहत् की गई आरोपियो पर कार्यवाही

नाम आरोपी :- योगेश चांडक पिता मगराज चांडक उम्र 23 साल नि0 नयापारा दाउमिल के सामने जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ0ग0)

जगदलपुर : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में शहर में अवैध रूप से आनलाईन सट्टा जुआ खेलाते पाये गये सटोरिया पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

      ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति के द्वारा शहर में वाट्सअप मैसेज से आनलाईन अंको पर रूपये का हारजीत का दांव लगाकर, जुआ सट्टा खेलाने की सूचना पर,उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया।

उक्त टीम के द्वारा नयापारा मोदी स्टील चैक में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी योगेश चांडक जिसके कब्जे से 10,040/-रूपये, 01 नग मोबाईल फोन एवं एक आईपेड बरामद कर, जप्त किया गया है।

आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क)7(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्याययिक रिमांड पर भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर, शिवानंद सिंह, सुरेश जांगड़े

उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर,

उप निरीक्षक अमित सिदार 

सहा.उपनिरी. - लंबोदर कश्यप

प्र. आर. उमेश चंदेल 

आरक्षक - उत्तम धु्रव, ओंकार राज