CG- प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार: गर्लफ्रेंड को इतना प्रताड़ित किया कि उसने कर ली आत्महत्या.... दूसरे लड़कों से बात करती तो पीटता भी था.... बदनाम करने की धमकी भी दी.... आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला गिरफ्तार.....
Accused arrested for abetment to suicide harassed girlfriend so much that she committed suicide




...
बिलासपुर। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले प्रेमी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। लड़की का प्रेमी उसे दूसरे लड़के से बात करने पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। युवक उसे बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड भी करता था। इससे तंग आकर चार माह पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा में रहने वाली 16 वर्षीय मानसी शर्मा ने जहर खा लिया था।
परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मानसी की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर र ही थी। जांच में पता चला कि करीब साल भर पहले चिंगराजपारा के अंकित यादव (20 वर्ष) से उसकी दोस्ती थी और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की थी। जहर खाने के पहले अंकित यादव ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान पड़ोसी महिला ने उसकी पिटाई करते देखा था। मानसी की सहेली ने भी अपने बयान में अंकित यादव की प्रताड़ना की बात बताई है।
वह मानसी से रुपयों की मांग कर उसे बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल करता था। नाबालिग के आत्महत्या प्रकरण में जांच के दौरान परिजन के साथ ही प्रत्यक्षदर्शी महिला और मृतका की सहेली का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने और ब्लैकमेल कर उगाही करने की जानकारी दी। आरोपी अंकित यादव पिता राजेंद्र यादव 20 साल साकिन चिंगराजपारा सरकंडा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मर्ग जांच पर से अपराध दर्ज किया गया था।