सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन: पुरुषों ने पहनी ब्रा.... महिलाएं हुईं टॉपलेस.... सड़कों पर कपड़े उतारकर निकले पुरुष और महिलाएं.... पुलिस के खिलाफ भड़का आधी आबादी का गुस्सा.... जानें आखिर क्यों हुआ ये प्रदर्शन?......

सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन: पुरुषों ने पहनी ब्रा.... महिलाएं हुईं टॉपलेस.... सड़कों पर कपड़े उतारकर निकले पुरुष और महिलाएं.... पुलिस के खिलाफ भड़का आधी आबादी का गुस्सा.... जानें आखिर क्यों हुआ ये प्रदर्शन?......

डेस्क। सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन देखने की मिला, जहां पुरुषों ने ब्रा पहनी और महिलाए टॉपलेस हुईं। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में उस वक्त पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए जब महिलाएं यहां सड़कों पर टॉपलेस होकर उतर गईं, जबकि पुरुषों ने ब्रा, बिकिनी पहने हुए थे। गुस्सा पुलिस के उस एक्शन को लेकर था, जिसमें एक फ्रांसीसी महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था। बर्लिन की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में उतरे ये लोग लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे। 

 

शरीर पर लिखा 'माय बॉडी, माय च्वाइस'

 

बर्लिन की सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में उतरे ये लोग लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे। उनका गुस्सा पुलिस के उस एक्शन को लेकर था, जिसमें एक फ्रांसीसी महिला को टॉपलेस होकर धूप सेंकने के कारण शहर के एक वाटर पार्क से निकाल दिया गया था। ये वाकया बीते महीने का है, लेकिन पुलिस के इस एक्शन ने महिलाओं के एक बड़े वर्ग को नाराज कर दिया। इसी के चलते प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने शरीर पर 'माय बॉडी, माय च्वाइस' जैसे नारे भी लिखवाए हुए थे।


महिला को पार्क से निकालना पड़ा भारी

 

फ्रांसीसी महिला एक दोस्त और दो बच्चों के साथ स्विम पार्क में गई थी। उस दौरान उसने स्विमसूट पहना रखा था। लेकिन कुछ देर बाद महिला वहां टॉपलेस होकर सनबाथ लेने लगी, जिसका गार्ड्स विरोध करने लगे। वहां मौजूद गार्ड्स ने उसे सीना ढकने के लिए कहा तो उसने सवाल किया कि अगर पुरुष टॉपलेस होकर पार्क में रह सकते हैं तो वह क्यों नहीं? इस पर बहस बढ़ी तो गार्ड्स ने उसे बाहर निकाल दिया।

 


समानता को लेकर किए जा रहे इस प्रदर्शन में टॉपलेस होकर शामिल होने का नियम सख्ती से लागू किया गया था। सोशल मीडिया पर भी इस प्रदर्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं। महिला को पार्क से बाहर निकालने के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में पुरुषों ने ब्रा पहनकर जबकि इस दौरान महिलाओं ने टॉपलेस होकर विरोध किया। लोगों ने अपने शरीर पर तरह-तरह के नारे और स्लोगन लिखवाकर पूरे शहर का दौरा किया।