उपचुनाव में पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता के बीच में जाएगी JCCJ.... अमित जोगी बोले, खैरागढ़ को जिला नहीं बनाने का खामियाजा उपचुनाव में भुगतेगी दोनो राष्ट्रीय दल.....




रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 19 जनवरी 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने खैरागढ़ विधानसभा से जनता काँग्रेस विधायक स्व देवव्रत सिंह के निधन के बाद भी खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा अन्य राज्यों के चुनावों के साथ नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा खैरागढ़ के साथ भेदभाव और अन्याय हुआ है। राज्य गठन के 21 वर्ष के के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी 36 गढ़ में 36 जिला बनाने चाहते थे, नवीन जिला बनाने में परिसीमन आयोग ने रोक लगा दिया था। उन्होंने कहा वर्ष 2010 में परिसीमन आयोग के रोक हटने के बाद भी खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया और उनके अधिकारों से वंचित किया गया खैरागढ़ को इसलिए जिला नहीं बनाया गया क्योंकि खैरागढ़ के विधायक जनता काँग्रेस से स्व देवव्रत सिंह थे। उन्होंने कहा खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए लगातार खैरागढ़ की जनता मांग कर रही है और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लगातार उनके मांगों को समर्थन करती है और आगामी उपचुनाव में खैरागढ़ पृथक खैरागढ़ जिला निर्माण की मांग को लेकर जनता कांग्रेस लोगों के बीच में जाएगी। खैरागढ़ को जिला नहीं बनाने का खमियाजा दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल आगामी उप चुनाव में भुगतेगी।