हेमलता साहू बनी जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

हेमलता साहू बनी जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

 

रायपुर 21 सितम्बर। जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महताब रॉय, राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित वर्मा के अनुशंसा एवं निर्देश पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सोनवानी ने जिला दुर्ग निवासी सुश्री हेमलता साहू को जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर टीम का विस्तार करते हुए यह नियुक्ति की गई है। सुश्री हेमलता साहू वर्तमान में जिला न्यायालय दुर्ग में अधिवक्ता के तौर पर कार्य कर रही है। साथ ही जनहित में समाजसेवी के रूप में चर्चित है। उम्मीद है कि 2023 के चुनाव पूर्व छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सकता है।

 

 

छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस को तीसरे विकल्प के रूप में देखते हुए महिला मोर्चा को सक्रिय करने की आवश्यकता हुई है। सुश्री हेमलता साहू के नियुक्ति पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी प्रकार कोरबा से नागेन्द्र पाल, बिलासपुर से भगत सिंह राठौर, राहुल वर्मा, नारायण मिरी, जांजगीर से कन्हैया प्रेमी, सारंगढ से कुलदीप आजाद, बलौदाबाजार से परमेश्वर साहू, नीलेश घृतलहरे, भाटापारा से राजेश मिश्रा, सोमनाथ यदु, कसडोल से पवन साहू, दीपक निषाद एवं बिलाईगढ़ से संतोष चंद्रा की नियुक्ति की गई है।