CG ब्रेकिंग: फेसबुकिया फ्रेंड बना ब्लैकमेलर.... 4 साल पहले हुई थी फेसबुक में जान पहचान.... अश्लील फोटो के जरिए महिला को कर रहा था ब्लैकमेल.... फिर हुआ ये.... आरोपी UP की राजधानी से गिरफ्तार.....




राजनांदगांव। फेसबुक के जरिये महिला से दोस्ती कर पैसो की मांग करने वाला आरोपी को गिरप्तार किया गया है। आरोपी को लखनऊ उत्तरप्रदेश से अरेस्ट किया गया है। मामला राजनांदगांव जिले के थाना डोंगरगांव का है। साल 2016-17 में फेसबुक के माध्यम से महिला की जान पहचान निखिल खरे नामक व्यक्ति से हुई थी। जान पहचान के कारण निखिल खरे का इसके घर आना जाना था। इसी बीच वह महिला की कुछ अश्लील फोटो निकाल लिया था। जिसे व्हाटसअप व फेसबुक के माध्यम से उनके परिजन को भेजकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग कर रहा था।
नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक महिला की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध धारा 509 (ख), 384 भादवि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लॉकडाउन के चलते आरोपी दूसरे राज्य का होने से गिर0 नहीं किया गया। स्थिति सामान्य होते ही आरोपी के संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त करते हुए आरोपी को गिर० हेतु दिनांक 08.06.2021 को रवाना किया गया था जो पार्टी आरोपी के पता अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पप्पु गुप्ता के पते पर पहुंचकर पता किया गया।
पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी उक्त पते पर किराये पर रह रहा था जबकि उसका वास्तविक पता शक्ति नगर तहसील हुजुर भोपाल मध्यप्रदेश का है। नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक पतासाजी के दौरान मकान मालिक ने जानकारी दिया कि आरोपी उसका मोबाईल लेकर भाग गया है। तथा तीन चार महिने का किराया भी नहीं दिया है। इसी दौरान आरोपी का मोबाईल नं० का लोकेशन लखनउ मिलने पर रवानाशुदा पार्टी लखनऊ पहुंचकर आरोपी के बारे में पतासाजी करने लगे। इस दौरान आरोपी के द्वारा व्हाटसअप के जरिये कॉल कर सम्पर्क करने तथा व्हाटसअप मैसेज से लोगों के सम्पर्क मे था।
आरोपी चुस्त चालाक होने से बाईस कॉल के जरिये लोगों से सम्पर्क नहीं कर रहा था तभी खाना टीम को तकनीकी टीम राजनांदगांव के जरिये सघन जांच कर आरोपी के बारे में जानकारी दी गई। नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर गिर० किया गया गिर पश्चात आरोपी का स्थानिय न्यायालय से ट्रान्जीस्ट रिमांड प्राप्त कर लखनऊ से छत्तीसगढ़ राजनांदगांव लाया गया जो पुछताछ पर आरोपी ने अपना अपराध कबुल करना बताये है। आरोपी से दो नग मोबाईल जप्त किया गया है। आज दिनांक को विवेचना अपूर्ण होने से आरोपी का न्यायिक रिमांड लिया गया है।