शानदार टीम वर्क का परिचय देते हुए विधायक विकास उपाध्याय लगातार पूरे विधानसभा में कर रहे हैं पौधारोपण.....

शानदार टीम वर्क का परिचय देते हुए विधायक विकास उपाध्याय लगातार पूरे विधानसभा में कर रहे हैं पौधारोपण.....

11 अगस्त,बुधवार/रायपुर   रायपुर पश्चिम विधानसभा के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में आज लगातार दूसरे दिन हरितांजली कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय जी ने परिजनों की उपस्थिति में पौधारोपण किया। विधायक महोदय की शानदार टीम वर्क का ही परिणाम हैं जिसके कारण अब तक विधानसभा में सैंकड़ो पौधें लगाए जा चुके हैं। कोरोनाकाल में दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में रायपुर पश्चिम के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार पौधें लगाए जा रहे हैं विधायक महोदय की टीम पौधा लगाने के एक दिन पहले ही दिवंगत सदस्य के घर जाकर उनके परिजनों से चर्चा कर उनके बताए गए स्थान पर उनके पसंद का पौधा लगाने तक का डेटा की तैयारी करते हैं फिर अगले दिन विधायक महोदय की उपस्थिति में पौधें को लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी परिजनों को ही देते हैं ताकि अपनत्व की भावना के साथ उसकी देख-रेख कर सकें। पौधा लगाने के बाद विधायक विकास उपाध्याय शोकाकुल परिवार के साथ 2 मिनट का मौन धारण कर के दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि भी अर्पित कर रहे है। आज के इस "हरितांजली" कार्यक्रम में स्व. पुनिया बाई साहू,स्व. उत्तम आरसे,स्व. ललित  यदु,स्व. मंजू बैस,स्व. सुनील सैनी,स्व.प्रियंका दुबे,स्व. महेंद्र भोई,स्व. वीरेंद्र सिंह ठाकुर,स्व. शेख अमीर,स्व. सैफुन निशा,स्व. शहजहाँ परवीन,स्व. मोहम्मद सलीम,स्व. परवीन बेगम,स्व. मोहम्मद ईशाक,स्व. फातिमा बी.,स्व. रुखसाना परवीन,स्व. परवीन बानो,स्व. सोहराब खान,स्व. हज्जन अमाना खातून,स्व. सलमा बेगम,स्व. सैय्यद एजाज,स्व. सैय्यदा महरून निशा,स्व. सैय्यद अब्दुल रियाज़ की स्मृति में पौधा लगाकर नमन किया गया।