बड़ा हादसा: नदी में स्नान करते वक्त एक ही परिवार के 15 लोग डूबे..... अब तक 5 के शव मिले.... कई लापता.... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी......

बड़ा हादसा: नदी में स्नान करते वक्त एक ही परिवार के 15 लोग डूबे..... अब तक 5 के शव मिले.... कई लापता.... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी......


अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में 15 लोगों के डूबने की खबर है। एक ही परिवार के 15 लोग गुप्तार घाट पर स्नान कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ तक मामले की जानकारी पहुंची है और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है। इसके लिए पीएसी के गोताखोर लगाये गये हैं। बड़ा हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ। 

 

 

गुप्तार घाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान एक परिवार के 15 लोग डूब गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके शव मिल गए हैं। वहीं, 4 अभी लापता हैं। उनकी तलाश में गोताखोर अभियान चला रहे हैं। जबकि 6 लोग बच गए हैं। इनमें 3 को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आगरा के सिंकदराबाद का रहने वाला 15 लोगों का एक परिवार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचा। दोपहर में सभी सदस्य गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे, तभी परिवार की दो महिलाओं फिसल गईं और नदी के तेज बहाव में फंस गई। 

 

 

उन्हें बचाने के लिए आसपास स्नान कर रहे परिवार के अन्य सदस्य आगे आए। वह सभी सरयू के तेज बहाव में फंस गए और बहने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान परिवार के 3 लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर आ गए, जबकि 3 लड़कियों को गोताखोरों व आसपास के लोगों ने बचा लिया। महिलाएं समेत परिवार के 9 लोग बह गए। गोताखारों ने तलाश अभियान चलाया तो करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 5 के शव मिल गए, जबकि 4 का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।