बिग CG न्यूज: बर्खास्त CRPF जवान के कारनामों का पर्दाफाश.... ब्लैक लेबल/रेड लेबल कंपनी के लाखों की शराब के साथ रंगेहाथ धराया.... महंगी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते बर्खास्त CRPF जवान समेत 2 गिरफ्तार.....

बिग CG न्यूज: बर्खास्त CRPF जवान के कारनामों का पर्दाफाश.... ब्लैक लेबल/रेड लेबल कंपनी के लाखों की शराब के साथ रंगेहाथ धराया.... महंगी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते बर्खास्त CRPF जवान समेत 2 गिरफ्तार.....

...

रायपुर 23 नवंबर 2021। अवैध रूप से महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 02 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियान मध्य-प्रदेश से शराब लाकर अवैध रूप से तस्करी कर रहे थे। आरोपियान अलग - अलग बोरियों में शराब छिपा कर रखें थे। मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। घटना में संलिप्त आरोपी गणेश जैन सी.आर.पी.एफ. का बर्खास्त कर्मचारी है। आरोपी गणेश जैन को माह अगस्त-2021 में बिलासपुर में आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम द्वारा शराब तस्करी करते गिरफ्तार किया गया था। जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी गणेश जैन को बिलासपुर में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार करने के पश्चात् सी.आर.पी.एफ. द्वारा बर्खास्त किया गया था।

आरोपियों के कब्जे से महंगे ब्राण्ड (ब्लैक लेबल/रेड लेबल कंपनी) का कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों से जप्त शराब मध्य - प्रदेश राज्य निर्मित है। आरोपियों के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त इण्डिगो कार क्रमांक सी जी/04/एच बी/7781 कीेमती लगभग 2,00,000/- रूपये को भी जप्त किया गया है। आरोपियों से जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6,00,000/- रूपये है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 595/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अवैध रूप से शराब की तस्करी, खरीदी एवं बिक्री करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा कार में शराब की तस्करी की जा रहीं थीं। जिस पर एएसपी शहर तारकेश्वर पटेल एवं एएसपी अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा कार एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए कार एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अशोका हाॅस्पिटल पास पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गणेश जैन एवं शेख मुईन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर अलग - अलग बोरियों में शराब की पेटी रखा होना पाया गया। 

जिस पर टीम द्वारा शराब परिवहन करने के संबध में व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महंगी ब्राण्ड (ब्लैक लेबल/रेड लेबल कंपनी) का कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त इण्डिगो कार क्रमांक सी जी/04/एच बी/7781 जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 595/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

आरोपी गणेश जैन सी.आर.पी.एफ. का बर्खास्त आरक्षक है। आरोपी गणेश जैन को अगस्त - 2021 में शराब तस्करी करने के मामले में बिलासपुर में आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसमंे आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। इसी प्रकरण में गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी गणेश जैन को सी.आर.पी.एफ. से बर्खास्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपी गणेश जैन पिता रामानंद जैन उम्र 35 साल निवासी रिद्धी-सिद्धी गार्डन के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर और शेख मुईन पिता शेख रहीम उम्र 32 साल निवासी संतोषी नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर है।