Zomato Viral Video : महिला ने Zomato से मंगवाए 'जापानी रेमन', लेकिन जैसे ही खोली डिब्बा, दिखी ये घिनौनी चीज, देखें विडियो...

Zomato Viral Video: Woman ordered 'Japanese Ramen' from Zomato, but as soon as she opened the box, she saw this disgusting thing, watch video... Zomato Viral Video : महिला ने Zomato से मंगवाए 'जापानी रेमन', लेकिन जैसे ही खोली डिब्बा, दिखी ये घिनौनी चीज, देखें विडियो...

Zomato Viral Video : महिला ने Zomato से मंगवाए 'जापानी रेमन', लेकिन जैसे ही खोली डिब्बा, दिखी ये घिनौनी चीज, देखें विडियो...
Zomato Viral Video : महिला ने Zomato से मंगवाए 'जापानी रेमन', लेकिन जैसे ही खोली डिब्बा, दिखी ये घिनौनी चीज, देखें विडियो...

Zomato Viral Video :

 

नया भारत डेस्क : अगर आपको कुछ खाने का मन हो, बस ऑनलाइन फूड ऐप खोलिए, ऑर्डर करिए और मिनटों में घर बैठे आपको वो खाना मिल जाएगा. जोमैटो और स्विगी जैसी ऑनलाइन फूड कंपनियां भारत में काफी फेमस हैं, जहां से लोग खाना ऑर्डर कर मंगाते हैं. हालांकि इस ऑनलाइन के चक्कर में कई बार लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है. त्रिपुरा की रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. ये पूरा मामला जानकर हर कोई हैरान है. (Zomato Viral Video)

दरअसल, महिला ने फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से जापानीज मिसो रेमन चिकन ऑर्डर किया था. ये एक प्रकार का नूडल्स होता है, जिसे जापानी लोग तो पसंद करते ही हैं, लेकिन अब तो ये फूड भारत समेत कई अन्य देशों में भी पसंद किया जाने लगा है. जब ऑर्डर महिला के घर पहुंचा और उसने खाने के लिए उसे जैसे ही खोला, उसके अंदर से ऐसी घिनौनी चीज निकली, जिसने उसके होश ही उड़ा दिए. (Zomato Viral Video)

उस खाने में उसे एक मरा हुआ कॉकरोच मिला. इस घटना से आहत महिला ने तुरंत ही इसकी तस्वीर खींची और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और साथ ही पूरा घटना भी बताई. महिला का नाम सोनाई आचार्य है. वह त्रिपुरा के अगरतला की रहने वाली है. (Zomato Viral Video)

वायरल हो रहा ये पोस्ट