यूथ कांग्रेस ने किया पोस्टर विमोचन

यूथ कांग्रेस ने किया पोस्टर विमोचन
यूथ कांग्रेस ने किया पोस्टर विमोचन

भीलवाड़ा। यूथ कांग्रेस विधानसभा की प्रथम बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें उपाध्‍यक्ष विक्की ब्यावट ने बताया कि, यह महाअधिवेशन बेहतर भारत की बुनियाद का कार्यक्रम 26 से 28 जुलाई 2023 को बेंगलुरु कर्नाटक में होगा तथा 12 जुलाई को बैठक अजमेर संभाग में आयोजित होगी। इस बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे, अध्‍यक्ष असफाक कुरेशी ने नवनिर्वाचित  कार्यकर्ता को सम्बोधित  करते हुए अधिक से अधिक  युवाओ को यूथ कांग्रेस से जोड़ने की बात रखी तथा बेहतर भारत की बुनियाद का पोस्टर विमोचन किया। कार्यक्रम में विक्की ब्यावट, शहर कांग्रेस महासचिव  निसार सिलावट, राजकुमार माली, शरद शुक्ला, अजरूदीन शेख, लोकेश बसिटा, संदीप खोईवाल, लोकेश खोईवाल, जीतेंद्र सिंह राठौड़, करीम रंगरेज, आदि युवा कांग्रेस सदस्य मौजूद थे।