महिलाओं ने रखी वट सावित्री व्रत........पति की लंबी उम्र के लिए की पूजा




women-keep-vat-savitri-vrat worship-for-husbands-long-life
बलौदाबाजार(करहीबाजार)-ग्राम करही बाजार में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र और सुख शांति की कामना की। ग्रामीण अंचलों में नवविवाहित महिलाओं में वट सावित्री पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया।पूजन के दौरान वट वृक्ष पर मौसमी फल अर्पित कर वृक्ष पर कच्चा सूत बंधा तथा हाथ पंखा से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की और पूजा के बाद वट सावित्री की कथा सुनयीं।
व्रत रखने वाली महिला जनपद सदस्य शकुंतला रमाशंकर पटेल एवं वार्ड 10 की पंच तथा विकास निर्माण समिति की अध्यक्ष चित्रलेखा देवांगन ने बताया कि व्रत को सबसे पहले सावित्री सत्यवान के प्राण रक्षा के लिये किया था जिसके बाद यमराज से अपने पति के प्राण को वापस ला पायी थी।
इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती है और तब तक पानी नहीं पीती जब तक वट सावित्री की पूजा नहीं कर लेती ! इस दिन महिलाएं त्यौहार की तरह अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाती है और पूजन में साल भर में जो 12 महीने है उसके अनुसार 12 वस्तुएं भी चढ़ाई जाती है कच्चे धागे का जनेऊ बनाकर उसको अपने गले में धारण करती है।
जनपद सदस्य ने बताया कि इस कथा के श्रवण मात्र से ही महिलाओं के पति पर आने वाली बुरी बला टल जाती है शास्त्रों में पीपल के पेड़ की तरह बरगद के पेड़ का भी खास महत्व होता है। पुराणों में भी ऐसा माना गया है की वट वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु शिव का वास होता है इस पेड़ के नीचे बैठकर पूजा और कथा सुनने से सब इच्छा पूरी हो जाती है। यह पेड़ लंबे समय तक जीवित रहता है इसलिए इसे अक्षय वट भी कहा जाता है।
गांव की महिलाएं प्रतिभा देवांगन सहित कई महिलाओं ने एक साथ वट सावित्री की पूजा अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की ।