राष्ट्रीय गौ सेवा संघ महिला मोर्चा ने गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर मनाया बछ बारस पर्व




भीलवाड़ा। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ महिला मोर्चा भीलवाड़ा ने पशु चिकित्सालय में गाय व बछड़े की पूजा अर्चना कर अपने बच्चों के स्वास्थ व लम्बी आयु की कामना की।राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के नगर अध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि महिलाएं बछ बारस के दिन अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिये व्रत रखती है।राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की महिला मोर्चा संगठन मंत्री निर्मला सोनी ने बताया कि गोमाता व बछड़े को को स्नान करा कर नये वस्त्र पहना कर पूजा अर्चना की व अंकुरित भोजन का भोग लगाया।पूजा अर्चना में जिला महामंत्री प्रेमलता शर्मा,रोमा लखवानी, सीताकंवर,जया सोनी, पुष्पा पारीक, लाड सुखवाल, कृष्णा सोनी, रेणु सोनी, मधु ओझा, गीता ओझा, पार्वती शर्मा, निकी सोनी, सीमा वैष्णव, सुधा जागेटिया, कुसुम सोमानी, दिलकुश सोमानी, राधा न्याति, इंदिरा सोमानी,शोभा मालू, सुनीता झवर,अशिता शर्मा, अनिता सोनी, नीलम शर्मा, सीता शर्मा, नेहा सोनी, कंचन छिपा, सरिता जोशी, पूनम पटेल, बीना सोनी, मीना शर्मा, सोनू पारीक,माया,वर्षा आदि महिलाएं उपस्थित थे।