महिला विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार: CG की सीमा से लगे जिले में 10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाई.... घर और ऑफिस में कार्रवाई जारी.... जांच बंद करने के लिए सरकारी कर्मचारी से मांगे थे 10 लाख रुपए....
Woman Vigilance Inspector arrested for taking bribe of Rs 10 lakh डेस्क। 10 लाख रुपए रिश्वत लेते महिला विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम की आरोपी महिला अफसर के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। अफसर ने सरकारी कर्मचारी की जांच को बंद करने की एवज में 10 लाख रुपए मांगे थे। ये रकम एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से दी जा रही थी। (Woman Vigilance Inspector arrested for taking bribe of Rs 10 lakh)




Woman Vigilance Inspector arrested for taking bribe of Rs 10 lakh
डेस्क। 10 लाख रुपए रिश्वत लेते महिला विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम की आरोपी महिला अफसर के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। अफसर ने सरकारी कर्मचारी की जांच को बंद करने की एवज में 10 लाख रुपए मांगे थे। ये रकम एक स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से दी जा रही थी। (Woman Vigilance Inspector arrested for taking bribe of Rs 10 lakh)
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के बरगढ़ जिले में शुक्रवार शाम को विजिलेंस की टीम ने अपने ही विभाग की महिला अफसर को घूस लेते पकड़ा है। कार्रवाई ओडिशा विजिलेंस की आंतरिक सतर्कता इकाई ने की है। बरगढ़ के एक सरकारी दफ्तर के कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबलपुर डिवीजन की विजिलेंस टीम जांच कर रही थी। (Woman Vigilance Inspector arrested for taking bribe of Rs 10 lakh)
इस जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मानसी जेना पर थी। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए इंस्पेक्टर मानसी ने कर्मचारी से 10 लाख रुपए मांगे। इस रकम को देने के लिए कर्मचारी का परिचित मुकेश साहू पहुंचा था। जैसे ही रकम मानसी को दी गई, विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। (Woman Vigilance Inspector arrested for taking bribe of Rs 10 lakh)
दोनों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम ने रकम जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मानसी के दफ्तर, घर और मुकेश के ठिकानों पर छापे मारे हैं। जहां पर अभी कार्रवाई जारी है। (Woman Vigilance Inspector arrested for taking bribe of Rs 10 lakh)