स्वीमिंग पूल कांड, DSP व महिला कांस्टेबल बर्खास्तः छह साल के बेटे के सामने की थी अश्लील हरकतें.... अश्लील वीडियो के मामले में महिला कांस्टेबल और डीएसपी बर्खास्त.....




जयपुर। महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील विडियो वायरल मामले में निलंबित आरपीएस अधिकारी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल की बर्खास्तगी की पत्रावली को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। इसके बाद शुक्रवार शाम को कार्मिक विभाग ने निलंबित आरपीएस हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को राजस्थान सेवा नियम 19 ।। के तहत बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। डीएसपी हीरालाल का महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील विडियो वायरल होने के बाद 9 सितंबर को एसओजी ने उदयपुर के एक रिसोर्ट से गिरफतार कर पोक्सो और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था। बाद में महिला कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
बीते दिनों राजस्थान के अजमेर से सामने आए अश्लील वीडियो के बाद महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय की संतुति के बाद की गई है। बता दें, अजमेर के ब्यावर से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें डीएसपी हीरालाल सैनी के साथ एक महिला कांस्टेबल स्वीमिंग पूल में नहाती हुई दिख रही थी। हैरान करने वाली बात यह है कि स्वीमिंग पूल के बाहर महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा भी था। इसके बावजूद दोनों उसके सामने अश्लील हरकतें कर रहे थे।
अजमेर के पुष्कर में एक रिसार्ट से महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी का वीडियो वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि जिस दिन वीडियो शूट किया गया था, उस दिन महिला कांस्टेबल का बर्थडे भी था। दोनों पूल में आपत्तिजनक स्थिति में थे, उनके साथ में महिला कांस्टेबल का बेटा भी मौजूद था। उसी के सामने दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद महिला के मोबाइल फोन की जांच की गई थी, जिसमें इस तरह के कई वीडियो मिले थे। इस समय न्यायिक हिरासत में बंद सैनी और महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद ऐसा बड़ा कदम उठाया गया है। यह कार्रवाई राजस्थान सिविल सेवा नियमावली के तहत की गई है।