कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर भारत का सम्मान करने के बजाय उसका अपमान क्यों करते हैं, वास्तव में भारत का लोकतंत्र खतरे में है, जिसके बारे में सिर्फ राहुल गांधी ही जानते हैं, देश की जनता अनजान है।

Why does Rahul Gandhi go abroad and insult India

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर भारत का सम्मान करने के बजाय उसका अपमान क्यों करते हैं, वास्तव में भारत का लोकतंत्र खतरे में है, जिसके बारे में सिर्फ राहुल गांधी ही जानते हैं, देश की जनता अनजान है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर भारत का सम्मान करने के बजाय उसका अपमान क्यों करते हैं, वास्तव में भारत का लोकतंत्र खतरे में है, जिसके बारे में सिर्फ राहुल गांधी ही जानते हैं, देश की जनता अनजान है।

NBL, 08/03/2023, Lokeshwer Prasad Verma Raipur CG: Why does Rahul Gandhi go abroad and insult India instead of respecting it, in fact India's democracy is in danger, about which only Rahul Gandhi knows, the people of the country are unaware.

भारत एक ऐसा एकलौता लोकतंत्र देश है, जिस देश के नागरिको को स्वतंत्र रूप से बोलने की अधिकार है, देश के बारे में यह बहुत बड़ी आजादी है देश के नागरिको के लिए, लेकिन इस आजादी का दुरूपयोग भी खुलकर देश के लोग कर रहे हैं, अपने निजी स्वार्थ के लिए, अभी हाल ही मे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी विदेश में जाकर वह भी लंदन में हजारो लोगों के बीच में भारत देश का अपमान किया और कहाँ भारत देश का हाल अभी वर्तमान में युक्रेंन जैसा हो गया है तनाव से भरा हुआ भारत अभी वर्तमान में युक्रेन व रूस का युद्ध चल रहा है, और रूस से दोस्ती भारत के साथ है, और रूस अमेरिका का दुश्मन है, और भारत का रिस्ता अभी अमेरिका के साथ बिगड़ सकता हैं और चीन भी भारत की सीमा जमीन को अधिग्रहण कर रहे हैं, और भारत के ताना शाह पीएम मोदी सरकार अपनी सीमा सुरक्षा करने के लिए विफल हो रहा है, इसलिए आप जैसे ताकत वर देश को भारत के सरकार के उपर दखल देने की जरूरत है, इतना बड़ा बोल गया राहुल गाँधी जो देश के एक सौ चालीस करोड़ लोगों का सम्मान नही बल्कि अपमान है, यह भारत देश केवल बीजेपी पार्टी व पीएम नरेंद्र मोदी का नहीं है, जो व्यक्ति गत तरीका से राहुल गाँधी विदेश जाकर हमारे भारत देश का अपमान कर देश को नीचा दिखाये और हम भारतीय चुप चाप तमासा देखते रहे और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी विदेश जाकर कुछ भी देश के लिए बोलता रहे। हम देश वासी लोकतंत्र के हिस्सा जरूर है, लेकिन किसी दूसरे देशों के गुलाम नहीं है, जो विदेशी लोग भारत के स्वतंत्रता मे दखल दे और उनके कही बातों को हम भारतीय अमल में लाये, हमारे बुजुर्गो ने अपना बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई बड़ी लड़ाई लड़ कर लंबे समय के बाद देश आजाद हुआ और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इनको फिर से गुलाम बनाने की बात कर रहे हैं लंदन में जाकर इसका खडंन होनी चाहिए देश के लोगों के द्वारा, राहुल गाँधी के बुजुर्गो ने खुद अपनी बलिदान देकर देश की रक्षा की इतिहास गवाह है और यह कैसा इंसान है जो अपने बुजुर्गो का भी सम्मान नही कर पा रहे हैं, इतना गंदी राजनीति आखिर क्यों?? 

आज कोई भी भारतीय विदेश जाता है तो उनका सम्मान बड़े गर्व से करते हैं वहाँ के लोग और कहते है की आप भारत से आये हो विदेशी लोग हमारे भारतीय संस्कृति व भारत की सभ्यता को देखते व सुनते हुए हमें विदेशी लोग गले लगाते है, और वहाँ की रोजी रोजगार के लिए भारतीय लोगो को सम्मान पूर्वक जगह मिल जाती है। और इन लोगों के बढ़ती सम्मान को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी गिराने में लगा हुआ है। यहाँ तक हम भारतीयो के लिए वहाँ की कानून भी सम्मान करते हैं, यह भारत से है और कोई जानबुझ कर गलती नही कर सकता और अपने कानून में ढील दे कर राहत देते है। और राहुल गाँधी भारत के कौन से इतिहास को पढ़ कर और यहाँ के कौन सा वर्तमान भारत की बिगड़ी हालात का बखान विदेश में जाकर राहुल गाँधी जी करते है, जो पूरे भारत देश के लोगों को शर्मसार कर दिया है अपने ही देश के अवगुण बताकर राहुल गाँधी। 

हम भारतीय लोग तो इतना तक करते है की हमारे घरेलू बात या छोटी मोटी बात को पड़ोसी को नहीं बताते हमारे घर की ईज्जत की बात है करके बहुत ही संकोच करते हैं पड़ोसी को बताने के लिए और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी तो पुरा का पुरा देश के अंदर हो रही बातो को विदेश में जाकर बता रहे हैं, क्या वह देश का सम्मान कर रहे हैं, मेरे भारतीय सभ्यता संस्कृति के हिसाब से तो पुरा पुरा अपमान कर रहे हैं। मै यह कह सकता हूँ राहुल गाँधी जी को की आप भारत के अंदर भारत के लोगों के साथ हो रहे अन्याय को पारदर्शीता के साथ देश के लोगों को जागरूक कर सकते हैं जो वर्तमान सरकार की नीति और नियत को लेकर लेकिन आप व्यक्तिगत राजनीति नुकसान को हथियार बना कर अनाप शनाप बात विदेश में जाकर आप विदेशी लोगों के बीच नहीं बोल सकते यह राष्ट्र द्रोह है। जिस देश में रहते हो जिस देश का आप खाते हो, जिस देश की जनता आपको अपनी कीमती वोट देकर आपको नेता बनाते हैं, उन्ही लोगों के देश का आप अपमान करते हैं, ये आपका कैसा राजनीति है। 

आप बीजेपी व पीएम नरेंद्र मोदी से खुलकर लड़ाई लड़ो और उनके कार्य नीति आपको सही देश हित में नहीं लग रहा है, तो पूरे सबूत के साथ देश के सामने रखो, और अपने देश हित नीति को जनता के सामने लाईये राहुल गाँधी जी लेकिन देश के अंदर मे हो रहा है, अच्छा या बुरा इन बातों को देश के बाहर विदेशी लोगों को बताने की क्या जरूरत है, अगर भारत देश के नीति नियम सही है और इन सब की जानकारी उन विदेशी लोगों को होगा तो उलटा आपका ही बेइज्जती होगा आज नहीं तो कल और उल्टा आपके ही पार्टी व आपका ही नुकसान होगा देश के अंदर क्योकि आपके इन बातो से देश के लोगों के अंदर बुरा असर पड़ता है। और आपका वोट परसेंट गिर जायेगा और पीएम मोदी को अपना दुश्मन मान रहे हो वह दिन ब दिन बीजेपी को आगे बढ़ायेगा और आपका कांग्रेस पार्टी का वोट परसेंट गिरते जायेगा और आप शून्य स्थिति मे पहुँच जाओगे। ये होता है अपने ही देश के बुराई करने का फल।