बड़ी बहन को छेड़ा.... तो छोटी बहन ने मनचले को जमकर पीटा.... फिर जड़े दनादन थप्पड़.... और फिर हुआ ये.... वीडियो हुआ वायरल…..




डेस्क। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सुतगिरनी चौक के पास की घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। लड़कियों को छेड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों को ऐसा सबक सिखाया जो उन्हें यह लंबे समय तक याद रहेगा। लड़कियों में से पीड़ित युवती चुप रही, लेकिन उसकी छोटी बहन से यह देखा नहीं गया। उसने युवकों पर ऐसा हमला बोला कि दोनों अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।
बहुत से लोग लड़की के साहस की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि ऐसे लोगों से डरने की बजाय सामना करना ही बेहतर होता है। वीडियो में नजर आता है कि छोटी बहन को शांत करने के लिए बड़ी बहन को काफी कोशिश करनी पड़ती है। वह मनचलों की इस हरकत से बेहद नाराज थी और उसका गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था। हालांकि किसी तरह से उसे शांत कराया गया।
बता दे बाइक सवार दो युवकों ने वहां से गुजर रही एक लड़की को रोका और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इससे लड़की बुरी तरह से डर गई। हालांकि उसी वक्त पीड़ित की छोटी बहन वहां पहुंच गई। अपनी बड़ी बहन को मुसीबत में देखकर के छोटी बहन बिना डरे मनचलों से भिड़ गई। लड़की को गुस्से में देखकर युवकों को समझ ही नहीं आया कि अब उससे कैसे निपटें। लड़की का उग्र रूप देखकर के एक आरोपी मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। वहीं दूसरे युवक को लड़की ने पकड़ लिया।