अजीबोगरीब कानून : पत्नी का जन्मदिन भूलने पर हो सकती है जेल, 5 मिनिट से ज्यादा नहीं कर सकते Kiss,पढ़िए अजब-ग़ज़ब मामला….

Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes

अजीबोगरीब कानून : पत्नी का जन्मदिन भूलने पर हो सकती है जेल, 5 मिनिट से ज्यादा नहीं कर सकते Kiss,पढ़िए अजब-ग़ज़ब मामला….
अजीबोगरीब कानून : पत्नी का जन्मदिन भूलने पर हो सकती है जेल, 5 मिनिट से ज्यादा नहीं कर सकते Kiss,पढ़िए अजब-ग़ज़ब मामला….

Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes

 

नया भारत डेस्क रिपोर्ट। बिना सीट बेल्ट या हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने पर कभी आप पर जुर्माना हुआ हो तो यकीनन आपको बेहद गुस्सा आया होगा। ये भी खयाल आया होगा कि आखिर ये कानून (law) बनाए क्यों गए हैं। लेकिन ठहरिये..अगर हम आपसे कहें कि पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल की सजा का कानून है तो आप क्या करेंगे। हम बात कर रहे हैं दुनिया के अलग अलग देशों में बने अजीबोगरीब कानून की।(Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes)

5 मिनिट से ज्यादा किस नहीं कर सकते

लोआ में आप 5 मिनट से ज्यादा किस (Kiss) नही कर सकते..ऐसे ही कई अजब गजब कानून हैं जिन्हें जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जापान में विक्स के इस्तेमाल पर बैन है क्योंकि इसमें स्यूडोफेड्रिन नामक दवा का उपयोग होता है। अगर आप र्केंसस की राजधानी लिटिल रॉक में रह रहे हैं तो आपको अपने कुत्ते को बहुत अच्छे से ट्रेनिंग देनी होगी। यहां शाम छह बजे के बाद कुत्ते भौंक नहीं सकते। अगर ऐसा हुआ तो कुत्ते के मालिक को जेल हो सकती है। पक्षियों से प्या करने वाले और दाना डालने वाले सावधान..सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। वहीं वाशिंगटन के बेलिंगघम में महिला नाचते समय तीन कदम पीछे नहीं ले सकती, ये वहां कानून का उल्लंघन है।(Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes)

 

रात में टॉयलेट का फ्लश चलाना गैरकानूनी

बच्चों को डिस्को लाइट और साउंड वाले शूज़ पहनाने के शौकीन हैं तो इटली के कैपरी मत जाइयेगा। वहां शोर करने वाले जूते चप्पलों पर पाबंदी है। सिंगापुर में च्यूइंगम (Chewing gum) चबाना बैन है। वहीं अगर आप कभी भी अपने किसी कज़िन के आकर्षण में पड़े हों तो उथाह आपके लिए सही जगह हो सकती है। यहां कजिन से शादी करने की इजाजत है लेकिन लेकिन 65 साल की उम्र होने के बाद। इसके पीछा मान्यता है कि इस उम्र में आप कोई गलत फैसला नहीं लेंगे।(Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes)

उधर स्पेन में अगर आप स्लिपर पहनकर वाहन चलाते हैं तो आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। टेक्सास के देवोन में आधे कपड़े पहनकर मतलब अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना गैरकानूनी है। बोलिविया में शादीशुदा महिलाएं एक ग्लास से ज्यादा वाइन नहीं पी सकतीं। वेस्ट वर्जीनिया में ट्रेन में सफर के दौरान झपकी लेना अवैध है। स्विट्जरलैंड में अगर आपको रात में टॉयलेट का उपयोग करना हो तो आप अजीब स्थिति का सामना कर सकते हैं। यहां रात 10 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी है। सरकार के अनुसार इससे साउंड पॉल्यूशन बढ़ता है।(Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes)

शेविंग से पहले लेना होगा परमिट

मिस्र का एक कानून तो बेहद खतरनाक है..यहां अगर पति अपने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देख लेता है और गुस्से में उसकी हत्या कर देता है तो इसे बड़ा अपराध नहीं माना जाता। माल्टा और लेबनान जैसे देशों में महिलाओं के लिए जिस तरह के कानून है, उसपर काफी विवाद होते रहे हैं। कानूनन अगर लड़की को अगवा करने के बाद अपहरणकर्ता उससे शादी कर लेता है तो उसे अपराधी नहीं माना जाता। इस शादी के बाद वो 5 साल से पहले तलाक नहीं दे सकता है। (Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes)

संडे को शॉपिंग करने वाले अगर वाशिंगटन में हैं तो वो इस दिन वहां रजाई गद्दे नहीं खरीद सकते। अगर आपको शेविंग करने के लिए अनुमति लेनी पड़े तो क्या हो। अमेरिकी प्रांत मिसूरी में कुछ ऐसा ही है, लोगों को शेविंग करने से पहले परमिट लेना जरूरी है। जर्मनी में राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है तो थाईलैंड में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना अवैध। इसी तरह डेनमार्क में पब्लिक प्लेस में में चेहरे को ढंकने वाले कपड़े पहनना गैरकानूनी है।अवैध है। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।(Weird law: Forgetting wife's birthday can be jailed, can't kiss for more than 5 minutes)