IMD Alert : अगले 12 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, गिरेंगे ओले,छाएंगे बादल, मौसम विभाग का पूर्वानुमान…
IMD Weather Update, Rain Alert, IMD Mausam Alert : भीषण गर्मी के बीच 1 सप्ताह तक लोगों को राहत है। बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलेगी। वज्रपात-बारिश का भी पूर्वानुमान है।




नया भारत डेस्क : कई राज्यों में भारी बारिश से ही तूफान आंधी और ओलावृष्टि देखी जा रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बीते 3 से 4 दिनों में मौसम से यह ठंडक गायब होने वाली है। इसके साथ ही दिन प्रतिदिन गर्मी पड़ेगी।
झुलसने वाली गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है। बारिश का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी से सप्ताह के अंत में राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को यूपी बिहार पंजाब हरियाणा दिल्ली में बिजली गिरने के साथ ही तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ इन क्षेत्रों में बारिश देखी जाएगी।
40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान और उत्तरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित केंद्र शासित प्रदेशों में 15 अप्रैल तक तूफान बिजली गिरने सहित ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के 9 जिलों में बारिश और आंधी का Alert किया गया। सुपौल एरिया पूर्णिया किशनगंज जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
मध्यम बारिश के साथ चेतावनी जारी
दक्षिणी भागों के नौ शहर औरंगाबाद रोहतास बाग भागलपुर जमुई मुंगेर में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में लगातार तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है वहीं इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ऐसे में भीषण गर्मी के बीच फिलहाल इस सप्ताह तक लोगों को राहत मिलने वाली है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलेगी। कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में स्पष्ट किया कि इस बार मानसून भी सामान्य रहने वाला है। ऐसे में मानसून में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
हालांकि अप्रैल के छे महीने से जून तक का महीना भीषण गर्मी का होगा। इस दौरान लोगों को सतर्क रहा होगा। तापमान में लगातार इजाफा देखा जाएगा। इसके साथ ही तेज गर्म हवा भी चलने का पूर्वानुमान