ठंड अलर्ट: अगले 24 घंटे के दौरान पड़ेगी कड़ाके की ठंड... यहां चलेगी शीत लहर... रहेगा घना कोहरा... जानें मौसम का अपडेट....

Weather Update, Cold Alert डेस्क. पंजाब और हरियाणा में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब के फरीदकोट में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है. इस वजह से प्रदेश में जबरदस्त ठंड का सामना यहां के लोगों को करना पड़ रहा है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है. दिल्ली में कोहरे की वजह से कई उड़ाने देर से चल रही है. दिल्ली में दिन के तापमान में बीते दिन के मुकाबले 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में तेजी से गिरावट आएगी. उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा.

ठंड अलर्ट: अगले 24 घंटे के दौरान पड़ेगी कड़ाके की ठंड... यहां चलेगी शीत लहर... रहेगा घना कोहरा... जानें मौसम का अपडेट....
ठंड अलर्ट: अगले 24 घंटे के दौरान पड़ेगी कड़ाके की ठंड... यहां चलेगी शीत लहर... रहेगा घना कोहरा... जानें मौसम का अपडेट....

Weather Update, Cold Alert 

डेस्क. पंजाब और हरियाणा में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब के फरीदकोट में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है. इस वजह से प्रदेश में जबरदस्त ठंड का सामना यहां के लोगों को करना पड़ रहा है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है. दिल्ली में कोहरे की वजह से कई उड़ाने देर से चल रही है. दिल्ली में दिन के तापमान में बीते दिन के मुकाबले 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में तेजी से गिरावट आएगी. उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा.

पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी. मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में पारे में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है. आज रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे राजस्थान के कुछ और हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है. 

 

कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर की स्थिति देखी जा सकती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान में और गिरावट आई है. दिल्ली में 17 और 18 जनवरी को दिल्ली के आयानगर और रिज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास हो सकता है. अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है.