IMD Alert : इन राज्यों में आज से 3 दिन लगातार बारिश, बदलेगा मौसम, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी….

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधि में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है

IMD Alert : इन राज्यों में आज से 3 दिन लगातार बारिश, बदलेगा मौसम, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी….
IMD Alert : इन राज्यों में आज से 3 दिन लगातार बारिश, बदलेगा मौसम, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी….

IMD Alert, Today Weather Update

नया भारत डेस्क : देश के कई राज्य में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। आज उड़ीसा झारखंड सहित बिहार और पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। इसके लिए रेड ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। कर्नाटक केरल में तापमान में इजाफा देखा जा सकता है।(IMD Alert, Today Weather Update)

हालांकि राजस्थान गुजरात पंजाब हरियाणा और दिल्ली में मानसून की स्थिति कमजोर रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ बिहार के निकली इलाके और झारखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 17 अगस्त से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों के 3 से अधिक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 18 अगस्त से मौसम बदलने की संभावना आगामी दिनों में कुछ इलाकों में बारिश से जुड़ी गतिविधि बढ़ सकती है। पंजाब दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में मानसून कमजोर रहेगा। कम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को पूर्वोत्तर और पश्चिम में भारी बारिश की चेतावनी है।(IMD Alert, Today Weather Update)

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। उसमें अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार दीप समूह को शामिल किया गया है।(IMD Alert, Today Weather Update)

इन राज्यों में वज्रपात और मध्यम बारिश की चेतावनी

जिन राज्यों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। उसमें अंडमान निकोबार के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा और कोकण शामिल हैं।(IMD Alert, Today Weather Update)

इन राज्यों में हल्की बारिश सहित वज्रपात की चेतावनी

उड़ीसा, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, मराठ वाला, विदर्भ, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, गुजरात, माहे, केरल, कर्नाटक, कराईकाल, पुडुचेरी, तमिल नाडु, तेलंगना, आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है कुछ हिस्सों में वज्रपात भी देखने को मिल सकता है।(IMD Alert, Today Weather Update)

मौसम प्रणाली

  • मौसम प्रणाली के मुताबिक 17 और 18 अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा।
  • पश्चिमी उत्तर पश्चिम की ओर इसके बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। 17 से 21 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से जुड़ी गतिविधि में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
  • राजस्थान गुजरात पंजाब हरियाणा और दिल्ली में मानसून की स्थिति कमजोर रह सकती है।
  • एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश और नीचे क्षोभ मंडल स्तर पर आसपास के क्षेत्र पर स्थित है।
  • इन दोनों प्रणालियों के कारण 17 अगस्त से 20 अगस्त तक भारत के 7 राज्य पश्चिम बंगाल सिक्किम उड़ीसा झारखंड उत्तराखंड हिमाचल और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम अलर्ट 

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण और गोवा में व्यापक बारिश और तूफान की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में काफी व्यापक वर्षा और तूफान आ सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ छिटपुट बारिश संभव है।
  • बिहार, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में छिटपुट बारिश और तूफान की संभावना है।