CG आम आदमी पार्टी युथ विंग द्वारा प्रदेशव्यापी हल्लाबोल - शुभम सिंह

CG आम आदमी पार्टी युथ विंग द्वारा प्रदेशव्यापी हल्लाबोल - शुभम सिंह
CG आम आदमी पार्टी युथ विंग द्वारा प्रदेशव्यापी हल्लाबोल - शुभम सिंह

आम आदमी पार्टी युथ विंग द्वारा प्रदेशव्यापी हल्लाबोल - शुभम सिंह
       
रायपुर :
 आम आदमी पार्टी बस्तर जिला के यूथ विंग, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि युवा सशक्तिकरण, युवा रोजगार, युवा बेरोजगारी भत्ता आदि विषयों को लेकर दिनांक 17/08/2023 दोपहर 1:00 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर मे नलघर से लेकर घड़ी चौक तक जबरदस्त रैली प्रदर्शन होना सुनिश्चित किया गया है।

      जिला उपाध्यक्ष ईश्वर कश्यप ने बताया कि प्रदेश के युवाओं में सरकार के प्रति काफी आक्रोष व्याप्त है, और बस्तर से युवा उक्त कार्यक्रम मे काफी संख्या मे रायपुर जा रहे है।

     आगे सिंह ने कहा है की भूपेश सरकार की नीतियों का हम घोर विरोध करते है, और हम सरकार को बताना चाहते है कि इस जिले के सभी युवा सरकार को उखाड़ फेकने मे कोई कमी नही रखेंगे।