विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल बस्तर ने गौ तस्करों से मुक्त कराया 32 गोधन

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल बस्तर ने गौ तस्करों से मुक्त कराया 32 गोधन
विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल बस्तर ने गौ तस्करों से मुक्त कराया 32 गोधन

जगदलपुर, दिनाँक 29 अगस्त 2022। विहिप प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव जी ने बताया आज बस्तर जिले परपा थाना क्षेत्र मे ग्रामीणों की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं ने गौ तस्करी करते तस्करों को देखा और   पुलिस विभाग को सूचना देकर बुलाया और पकडा। 32 नग गोवंश को कांजी हाउस परपा मैं सुरक्षित रखा गया है।गौ तस्करों द्वारा गोवंश को क्रूरतापूर्वक हांकते, मारते-पीटते, भूखा रखकर परिवहन किया जा रहा था। इन तस्करों के साथ एक शासकीय कर्मचारी बैधनाथ भारती भी संलिप्त है।तस्करो के पास से ओडिशा से बनी अवैध रशीद प्राप्त हुई है जो की अवैध है। गौ तस्करी के मामले बढ़ रहे है क्यू की इसमे कार्यवाही, और प्रशासन की ओर से तस्करों को पकडना नही हो रहा जो की एक प्रश्न चिन्ह का भाव उत्पन्न करता है। वर्तमान सरकार की योजनाएं गौ वंश से संबंधित बनाई तो गई है किंतु वह सुचारू रूप से क्रियान्वित नहीं है केवल कागजों में गौ रक्षा गौ सेवा हो रही है। राज्य गौ सेवा आयोग गौ रक्षा से संबंधित किसी प्रकार के हस्तक्षेप करते नहीं दिख रही। संयुक्त संचालक के द्वारा यह भी आदेश जारी किया गया है कि सीमावर्ती क्षेत्र से पशुओं का आवागमन पर प्रतिबंध है टेकिंग अननोन टैगिंग वाले पशुओं का भी सीमावर्ती क्षेत्र से बस्तर पर आना प्रतिबंध है ऐसा आदेश निकाला गया है किंतु इस आदेश का पालन का  अनदेखा कर शासन प्रशासन के नाक के नीचे से गौ तस्कर अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं। 

          जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल जी ने कहां बस्तर में चल रहे अवैध पशु बाजार पर शासन प्रशासन  ध्यान नहीं दे रही।  जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी ने कहा शासन को गौ तस्करी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है अन्यथा हम उग्र आंदोलन करने को तैयार है। 

जिला मंत्री हरि साहू ने बताया वर्तमान में पशुओं में लम्पि बीमारी का प्रकोप है किंतु जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से ओडिशा से गोवंश परिवहन पर रोक नहीं लगाया गया है जिस वजह से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में यह बीमारी विकराल रूप ले सकती है। नगर अध्यक्ष पवन राजपूत जी ने कहा कृषि पशु क्रूरता अधिनियम 2004  एवं  पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 यह दोनों अधिनियमों में  बदलाव की आवश्यकता है जब तक बदलाव नहीं होगा , राज्य और सेंट्रल के नियम अलग-अलग होने के स्थिति में इस प्रकार का लचीलापन का फायदा उठाते हुए गौ तस्कर  तस्करी करते रहेंगे।

          कार्रवाई के दौरान उपस्थित विहिप प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शैलेन्द्र श्रीवास्तव जी, जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा, जिला संयोजक घनश्याम नाग, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत, नगर मंत्री विष्णु ठाकुर, सह मंत्री नितेश सेठीया,नगर संयोजक विक्रम ठाकुर नगर गौरक्षा प्रमुख ललित बघेल , सह गौरक्षा योगेश ठाकुर,सह संयोजक भवानी सिंह चौहान, आर्यन सिन्हा और भी बजरंगी उपस्तिथ थे।