CG VIDEO बड़ी खबर: मकान में घुसा विशालकाय कोबरा सांप.... पूरी कॉलोनी में आधी रात मचा हड़कंप.... वहीं कनकेश्वर धाम में निकला विशालकाय नाग.... ग्रामीणों ने बताई आश्चर्य चकित करने वाली बात.... देखें VIDEO.......




कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिन भी ऐसा नहीं जहा सांप निकलने की जानकारी न मिली हो। कनकेश्वर धाम कनकी में विशाल काय नाग निकला। ग्राम वासियों ने आश्चर्य चकित करने वाली बात बताई। वहीं राजेन्द्र प्रसाद नगर के एक मकान में विशाल नाग घुस गया। पूरी कॉलोनी में आधी रात हड़कंप मच गया। कनकी और राजेन्द्र प्रसाद नगर दोनों ही जगहों में जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन सफलता से किया। सांप को बाहर निकाला गया। फिर उसे सुरक्षित डिब्बे में रखा गया।
कनकेश्वर धाम कनकी में निकला विशाल काय नाग
छत्तीसगढ़ राज्य धार्मिक स्थलो के लिए प्रख्यात हैं। अलग अलग जिले में कई ऐसी मंदिर हैं जो बहुत ही सुन्दर और आकर्षक है। उसके साथ ही कई मान्यता भी उनके साथ जुड़ी हुई है। जिसके दर्शन करने हजारों लोग जाते रहते हैं। उनमें से एक कोरबा जिले में कनकी ग्राम में भगवान शिव जी की मंदिर हैं। जो बहुत ही प्रख्यात हैं। सावन माह आते ही यहां हजारों किलोमीटर दूर से लोग आते हैं। कनकेश्वर धाम से प्रख्यात कनकी ग्राम जहा एक भगवान शिव जी विराजमान हो और वहा नाग निकले तो महिमा और भी बड़ जाति हैं। बीती रात्रि लगभग 11 बजे कनकी में एक विशाल काय नाग एक बंटी नामक व्यक्ति के घर घूस गया।
जिसको देख लोगों की हालत खराब हो गई। साथ ही लोगों आस्था के रुप में भी देख रहें थे। जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जितेंद्र सारथी ने कहा उससे दूरी बनाए रखें। लम्बी दूरी होने की वजह से पहुंचने में समय लगेगा। फिर कुछ देर बाद वहा पहुंच जितेंद्र सारथी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। कुछ देर के मशक्कत के बाद रेस्क्यू करने में सफल हुए। तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली। साथ ही सभी ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कनकी ग्राम वासियों ने बताया गांव में अब तक एक भी सर्प दंश नहीं हुआ। जितेंद्र सारथी ने गांव वालों से बात किया। जिस पर पता चला कि अब तक कनकी में एक भी सर्प दंश नहीं हुआ हैं। जब की गांव वालों की माने तो कनकी में बहुत अधिक मात्रा में सांप है। करैत, नाग, धमना, अहिराज ये काफी तादद में हैं। फिर भी अभी तक किसी को नहीं काटा हैं। गांव वालो की माने तो ये कनकेश्वर भोलेनाथ शिव जी की कृपा हैं और एक तरह का वरदान हैं। गांव में साक्षात भगवान शिव जी विराजमान हैं। जिसकी वजह से सर्प दंश नहीं हुआ हैं।
राजेन्द्र प्रसाद नगर के एक मकान में घुसा विशाल नाग
राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 2 में कुछ महिलाएं खाना पीना खा कर बाहर बैठी हुई थी। अचानक से एक सांप रेंगता हुआ उनलोगो के करीब ही पहुंच गया। जिसको देखते ही महिलाओं में चीख पुकार मच गया। कुछ समझ पाते यहां वहा महिलाए भागने लगी। आस पास खड़े कुछ लड़के लोगों की नज़र पड़ी और आवाज सुनते ही पास पहुंचे। फिर बताया गया की एक सांप बाहर से घर के अंदर जा घुसा।
स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच जगह का जायजा लिया। फिर बड़ी सावधानी से सभी सामानों को एक एक कर हटाया गया। फिर कोबरा सांप को बाहर निकाला गया फिर उसे सुरक्षित डिब्बे में रखा गया तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली साथ ही जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जितेंद्र सारथी ने की अपील जितेंद्र सारथी ने बताया रात होते ही सांपो का खतरा बड़ जाता हैं। अक्सर चूहे मेढ़क के तलाश में घरों के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। जाने अनजाने सर्प दंश का शिकार हो जाते हैं। सोने से पहले अक्सर आस पास को अच्छे से जांच लेवे। सर्प दंश होने पर बिना देरी किए जिला अस्पताल जाए।
देखें वीडियो